{"_id":"63fcb06bcfd4bd9bac01490f","slug":"champions-of-change-award-to-union-minister-gajendra-singh-shekhawat-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत को चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड, पूर्व राष्ट्रपति से पत्नी कंवर ने किया ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत को चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड, पूर्व राष्ट्रपति से पत्नी कंवर ने किया ग्रहण
Mon, 27 Feb 2023 07:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:00 PM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नौनंद कंवर के अवॉर्ड लेते हुए फोटो को साझा करते हुए कहा कि अवॉर्ड से जनसेवा का मेरा संकल्प सुदृढ़ होगा। यह उपलब्धि विकास के लिए बदलाव के प्रति प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत की पत्नी नौनंद कंवर ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अवॉर्ड ग्रहण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रतिष्ठित चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से नवाजा गया है। शेखावत इन दिनों अमेरिका में विश्व बैंक जल सप्ताह सम्मेलन में भाग लेने गए हुए हैं। ऐसे में शेखावत की अनुपस्थिति में अवॉर्ड उनकी पत्नी नौनंद कंवर ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से ग्रहण किया।
विज्ञापन
शेखावत ने नौनंद कंवर के अवॉर्ड लेते हुए फोटो को साझा करते हुए कहा कि अवॉर्ड से जनसेवा का मेरा संकल्प सुदृढ़ होगा। यह उपलब्धि विकास के लिए बदलाव के प्रति प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने अवॉर्ड के लिए ज्यूरी के सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से आयोजक नंदन कुमार झा का साधुवाद दिया।
विज्ञापन
बतादें कि शेखावत देश के पहले जलशक्ति मंत्री हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन और नमामि गंगे मिशन को सफलतापूर्वक लागू करा रहे हैं। 2019 में नल से जल योजना लागू होने के बाद देश के 3.24 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचा है। देश के 11.29 करोड़ से अधिक ग्रामीण घर नल कनेक्शन से जुड़ गए हैं। साल 2024 तक सभी 19.39 करोड़ ग्रामीण घरों को नल कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य है।
विज्ञापन