{"_id":"63e9e8b6d56d01438e01b5e7","slug":"central-minister-kailash-chowdhary-met-jnu-topper-ankesh-bhati-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जेएनयू टॉपर अंकेश भाटी से मिले केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सराहनीय उपलब्धि के लिए दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जेएनयू टॉपर अंकेश भाटी से मिले केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सराहनीय उपलब्धि के लिए दी शुभकामनाएं
Mon, 13 Feb 2023 01:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:08 PM IST
सार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंकेश भाटी से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
जेएनयू टॉपर अंकेश भाटी से मिले केंद्रीय मंत्री
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को अपने दिल्ली स्थित निवास पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंकेश भाटी से मिलकर उन्हें इस सराहनीय उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
अंकेश भाटी केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के संसदीय क्षेत्र बाड़मेर में कल्याणपुर के घड़सी का बाड़ा गांव की रहने वाली है। अंकेश भाटी ने शनिवार को जेएनयू में पीचडी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अंकेश भाटी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी लगन एवं मेहनत के माध्यम से अंकेश ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करके निश्चित रूप से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकेश की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। विशेषकर बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ाने एवं बड़े शहरों में भेजने के लिए अभिभावक प्रोत्साहित होंगे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी एवं जेएनयू के अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।