{"_id":"e735ae0eec70635bbcb8830253f5485c","slug":"cbi-will-investigate-babulal-nagar-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीबीआई खोलेगी नागर दुष्कर्म मामले की परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीबीआई खोलेगी नागर दुष्कर्म मामले की परतें
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Thu, 10 Oct 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पूर्व खादी राज्य मंत्री बाबूलाल नागर पर लगे दुष्कर्म के आरोप की परतें अब सीबीआई खोलेगी। सीबीआई ने राज्य सरकार के नागर मामले की जांच की सिफारिश को मान लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार राजस्थान सरकार के आग्रह और केन्द्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद सीबीआई ने बुधवार को एक मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस बीच नागर ने दोपहर बाद सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने 10 सितम्बर को सरकारी बंगले में दुष्कर्म तथा मारपीट की। इस्तगासे के आधार पर थाने में इस मामले की एफआईआर घटना के दो दिन बाद दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
सीबीआई से पूर्व इस मामले की जांच सीआईडी-सीबी कर रही थी। जांच के दौरान ही बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे नागर को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
सीबीआई ने नागर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस सिलसिले में जल्द ही नागर से पूछताछ की जाएगी।