फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   cattle farmers in Rajasthan to get Rs 2 per liter bonus on milk ashok gehlot fulfills promise

राजस्थान में पशुपालकों को दूध पर दो रुपये प्रति लीटर बोनस, गहलोत ने किया वादा पूरा

Tue, 05 Feb 2019 02:48 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Feb 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
cattle farmers in Rajasthan to get Rs 2 per liter bonus on milk ashok gehlot fulfills promise
अशोक गहलोत
राजस्थान में सहकारी दुग्ध उत्पादक संघों को दूध आपूर्ति करने वाले पशुपालकों को दो रुपये प्रति लीटर बोनस मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में राज्य विधानसभा में इसकी घोषणा की थी जिसका आदेश सोमवार देर रात जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सबल योजना के अंतर्गत सहकारी दुग्ध उत्पादक संघों में दूध की आपूर्ति करने वाले पशुपालकों को दो रूपए प्रति लीटर दूध की दर से अनुदान देने का आदेश दिया है। यह आदेश एक फरवरी 2019 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन


गोपालन विभाग के आदेश के अनुसार इसके लिए वित्त वर्ष 2018-19 में आवश्यक प्रावधान कर दिया गया है। इस फैसले से राजस्थान सहकारी डेयरी संघ से संबद्ध 21 जिला दुग्ध संघों के माध्यम से प्रदेश भर में 11 हजार 500 से अधिक दुग्ध समितियों से जुड़े पांच लाख से अधिक पशुपालक लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार साल के दौरान प्रतिदिन औसतन 30 लाख किलो दूध इकट्ठा किया जाता है जिससे पशुपालकों को हर साल 220 करोड़ रूपए की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए इस बोनस की घोषणा की थी। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed