फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case of objectionable posting by Muslim youth on social media Hindu organization demands action

Sirohi: समुदाय विशेष के युवक के सोशल मीडिया पर भड़काऊ करने का मामला, हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 27 Jan 2024 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 27 Jan 2024 08:08 PM IST
सार

आबूरोड में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में हिंदूवादी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आबूरोड शहर पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Case of objectionable posting by Muslim youth on social media Hindu organization demands action
हिंदू संगठन ने दिया ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड में समुदाय विशेष के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई भड़काऊ पोस्ट पर उपजा विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। मामले में आबूरोड शहर पुलिस द्वारा तीन युवाओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करने की करवाई पर हिंदूवादी संगठन ने असंतोष जताया है।

विज्ञापन


हिंदूवादी संगठन का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को आबूरोड शहर पुलिस थाना पहुंचा। इस दौरान जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम आबूरोड शहर थाना अधिकारी भगवनाराम को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की गई। ऐसा नहीं करने पर  आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई। 
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद गत 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही थी। इस दौरान mr.faran 009 और  mr_anas khan012 समेत कई इंस्टाग्राम आईडी पर बाबरी मस्जिद की फोटो लगाकर लिखा गया कि जब वक्त हमारा आएगा तब सिर... किए जाएंगे। इस तरह की पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को उकसाकर राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करने और दंगा भड़काने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट को 22 जनवरी 2024 को अपराह्न 3 बजे तक करीब 1.76 लाख लोगों द्वारा शेयर भी किया जा चुका था। यह पोस्ट मील मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनस पुत्र अब्दुल समद, घोसी मोहल्ला निवासी मोहम्मद फरहान पुत्र मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद अशरफ पुत्र यजीद खां द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर की गई थी। इसी तरह की धमकी उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल को दी गई थी और उसकी हत्या कर दी गई थी। 


ऐसे में अगर समय रहते इस तरह की गतिविधियों की गहनता से छानबीन नहीं की गई तो आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने का खतरा हो सकता है। इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इस आईडी के मार्फत आंतकवादियों की स्लीपर सेल भी सक्रिय हो गई हो। मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जाए। ज्ञापन में कहा गया कि मामले में गंभीरता नहीं दिखाने पर सर्व हिंदू समाज द्वारा आंदोलनात्मक रूख अपनाया जाएगा। डीवाईएसपी अचलसिंह ने मामले में लिखित रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक कारवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed