{"_id":"6415d2548357186994035c83","slug":"case-of-kidnapping-a-young-man-for-ransom-in-barmer-one-accused-arrested-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाड़मेर में युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाड़मेर में युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Mar 2023 08:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Mar 2023 08:31 PM IST
सार
बाड़मेर के थाना बायतु क्षेत्र में नेशनल हाईवे से एक युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में थाना पुलिस की टीम द्वारा आरोपी किरता राम जाट पुत्र सताराम निवासी चिमजनी बायतु को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर पुलिस आरोपी से घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि 16 मार्च को बायतु पनजी में नेशनल हाईवे पर लीलाला निवासी खेगार राम जाट को अगवा कर फिरौती की मांग की गई थी।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी नरपत सिंह, सीओ जग्गू राम और एसएचओ ओम प्रकाश की टीम गठित कर कंट्रोल रूम को सूचना देकर सभी जगह नाकाबंदी करवाई गई।
आरोपी किरता राम जाट को गिरफ्तार किया
एसएचओ ओमप्रकाश ने मय टीम के तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं का लगातार पीछा किया गया। पुलिस के बढ़ते शिकंजे से डरकर बदमाश अपह्रत खेगार राम को नरसाली नाडी के पास फेंक कर फरार हो गए। अपह्रत को डिटेन कर पुलिस टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश जारी रखी। इसी क्रम में आरोपी किरता राम जाट को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन