फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   case against Pali CMHO female doctor accused of misbehavior and saying racist words

Rajasthan: पाली सीएमएचओ पर महिला डॉक्टर ने लगाया दुव्यवर्हार और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 14 Mar 2022 02:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 14 Mar 2022 02:55 PM IST
सार

पाली सीएमएचओ आरपी मिर्धा पर महिला डॉक्टर ने बदसलूकी और जातिसूचक शब्द से अपमानित करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में सीएमएचओ ने सफाई दी है।

विज्ञापन
case against Pali CMHO female doctor accused of misbehavior and saying racist words
पाली सीएमएचओ पर केस दर्ज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाली सीएमएचओ एक बार फिर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार पाली जिले के ढोला पीएचसी पर कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने उनके खिलाफ सांडेराव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि उसके साथ सीएमएचओ एमपी मिर्धा ने दुव्यवर्हार किया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। 

विज्ञापन


सुमेरपुर सीओ रजत विश्नोई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांडेराव एसएचओ सरजिल मलिक ने बताया कि ढोला पीएचसी में कार्यरत डॉक्टर भाग्यश्री ने सांडेराव थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 12 मार्च को वह वीकली ऑफ पर थी। दोपहर करीब एक बजे हॉस्पिटल से कॉल आया कि सीएममएचओ आर पी मिर्धा पीएचसी पर आए हुए हैं, जो उन्हें बुला रहे हैं। जिसके बाद वह मौके पर गई। 

विज्ञापन


आरोप हैं कि सीएमएचओ ने उन पर उपस्थिति पंजिका फेंकी। उन्हें एपीओ करने की धमकी दी। डॉक्टर का कहना है कि सीएमएचओ ने चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हें कितनी बार ऑफिस बुलाया आई क्यों नहीं। उन्होंने शाम छह बजे तक पीएचसी में रहने की निर्देश दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमएचओ ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्जकर जांच सुमेरपुर रजत विश्नोई को सौंपी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएचओ ने दी सफाई

मामले में सीएमएचओ आरपी मिर्धा ने कहा कि गाड़ी से उतरने से लेकर पीएचसी जांच तक के सारे वीडियो उनके पास है। वे रूटीन जांच के दौरान पीएचसी पहुंचे थे। डॉक्टर द्वारा जो मामला दर्ज करवाया गया हैं, उसकी पुलिस जांच कर लेगी। जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि कौन दोषी हैं। पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed