{"_id":"643aaf0a005b7dfb3c01f10d","slug":"car-of-bjp-workers-going-to-attend-amit-shah-meeting-in-bharatpur-caught-fire-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अमित शाह की सभा में शामिल होने भरतपुर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अमित शाह की सभा में शामिल होने भरतपुर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान
Sat, 15 Apr 2023 07:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:34 PM IST
सार
भरतपुर में अमित शाह की सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार में अचानक आग लग गई। गनीमत ये रही कि समय रहते सभी लोग कार से कूद गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले में छह भाजपा कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। भाजपा कार्यकर्ता अमित शाह की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कॉलेज ग्राउंड से पहले शीशम तिराहे के पास कार्यकर्ताओं की चलती कार ने अचानक आग लग गई। कार से धुंआ उठता देख ड्राइवर ने कार रोकी, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। कार में बैठे कार्यकर्ताओं ने कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
वैर विधानसभा इलाके के भुसावर थाना इलाके के सिरस गांव के रहने वाले कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हम छह लोग अमित शाह की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अचानक चलती कार ने आग पकड़ ली, तभी ड्राइवर ने कार को रोका और सभी ने कार्यकर्ताओं कूदकर अपनी जान बचाई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। फायर बिग्रेट को फोन कर सूचना दी, लेकिन समय पर दमकल की गाड़ी भी नहीं आई।
विज्ञापन