{"_id":"62e11c97b5f97e3bb3444661","slug":"car-hit-rac-jawans-admitted-in-pbm-hospital-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तेज रफ्तार कार ने आरएसी जवानों को मारी टक्कर, कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तेज रफ्तार कार ने आरएसी जवानों को मारी टक्कर, कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी का माहौल
Wed, 27 Jul 2022 04:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 27 Jul 2022 04:38 PM IST
सार
हादसे के कुछ देर बाद कार हनुमान हत्था इलाके में लावारिस हालत में खड़ी हुई मिली। नंबर नहीं होने के कारण कार मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने वहां तैनात आरएसी जवानों को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर से आरएसी के दो जवान मनीराम और गिरवरदान घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में आरएसी के जवान पट्टी पर बैठे थे। इस दौरान एक स्विफ्ट कार ने तीन आरएसी के जवानों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल आरएसी जवानों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक कार के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन नंबर नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। कुछ देर बाद कार हनुमान हत्था इलाके में लावारिस हालत में खड़ी हुई मिली। बिना नंबर की कार के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन