{"_id":"63e205ee56980317ef658941","slug":"camel-beaten-to-death-in-bikaner-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर बना इंसान : बीकानेर में ऊंट को पेड़ से बांधकर मरते दम तक लाठी-डंडों से पीटा, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर बना इंसान : बीकानेर में ऊंट को पेड़ से बांधकर मरते दम तक लाठी-डंडों से पीटा, जानिए क्या है मामला
Tue, 07 Feb 2023 01:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:34 PM IST
सार
बीकानेर के नोखा में ऊंट के हमले से मालिक की मौत से गुस्साए लोगों ने पेड़ से बांधकर पीट पीटकर ऊंट की हत्या कर दी। ऊंट ने अपने ही मालिक की गर्दन को मुंह से दबोच लिया था।
विज्ञापन
ऊंट को पीटते ग्रामीण।
- फोटो : social media
विस्तार
एक जानवर की गलती की सजा इंसानों ने खुद जानवर बनकर दी। बीकानेर के नोखा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक ऊंट की गर्दन पेड़ में फंसाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। ऊंट की गर्दन को पेड़ में बांधकर लोगों ने लाठी और डंडे से तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। ग्रामीणों ने एक जानवर पर इस कदर गुस्सा इसलिए निकाला क्योंकि ऊंट ने अपने मालिक की गर्दन को मुंह से दबोच लिया था। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके शव को पांचू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नोखा के वृत का पांचू गांव में सोहनराम नायक(45) सोमवार शाम को गांव से ऊंट गाड़ी लेकर ढाणी पहुंचा था। फिर ऊंट को खेत में ले जा रहा था। इस दौरान ऊंट ने मालिक सोहनराम की गर्दन पकड़ ली। इससे सोहनराम जमीन पर गिर गया। इतने में पड़ोसी भंवरलाल मेघवाल, सोहनराम के पिता मोहनराम ने ऊंट को दूर किया लेकिन तब तक सोहनराम की मौत हो गई। घटना के बाद पांचू पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक सोहनराम के शव को पांचू सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं, घटना के बाद जमा भीड़ ने ऊंट को पीट-पीट कर मार डाला। आक्रोशित लोगों का कहना है कि अगर ऊंट जिंदा रहता तो वह और कई लोगों को नुकसान पहुंचाता।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
लोगों ने बताया कि सोहनराम ने 20 दिन पहले ही ऊंट खरीदा था। उसको ऊंट के स्वभाव की पहचान नहीं थी। ऊंट स्वभाव से हिंसक था। थानाधिकारी मनोज यादव ने बताया कि सोहनराम के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। ऊंट की हत्या के मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन