फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Camel attacked youth in Churu bitten on chest and back Rajasthan news

Rajasthan: चुरू में युवक पर ऊंट ने किया हमला, सीने और पीठ पर काटा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 05 Apr 2023 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Apr 2023 02:53 PM IST
सार

चूरू जिले में एक ऊंट ने युवक पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Camel attacked youth in Churu bitten on chest and back Rajasthan news
युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के गांव बूंटिया में मंगलवार को चारा डालने गए एक युवक पर ऊंट ने हमला कर दिया। ऊंट के हमले से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने डीबी अस्पताल में भर्ती कराया। ऊंट के हमले से युवक को सीने और पीठ पर गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई गिरधारीलाल सैनी मौके पर पहुंचे और घायल के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घायल युवक के परिजनों ने बताया कि ख्यालीराम नायक (29) मंगलवार सुबह घर में अपने ऊंट को चारा डालने के लिए गया था। इस दौरान ऊंट ने उस पर हमला कर दिया। ऊंट ने ख्यालीराम को अपने पैरों के नीचे दबाकर छाती और पीठ पर काट लिया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। गंभीर हालत में युवक को निजी वाहन से डीबी अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि ख्यालीराम ऊंटगाड़ी चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है। इससे पहले भी इसी ऊंट ने उस पर हमला कर दिया था। जिससे उसके हाथ, सीने और पीठ पर गंभीर चोट आई है। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed