{"_id":"58c7d6d04f1c1b741132a720","slug":"by-election-in-dholpur-rajasthan-bjp-declared-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभारानी को भाजपा से टिकट मिलना तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभारानी को भाजपा से टिकट मिलना तय
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 14 Mar 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को राजस्थान के धौलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। दूसरी तरफ भाजपा ने हत्या के मामले में फंसे पूर्व बसपा विधायक बी.एल. कुशवाह की पत्नी शोभारानी कुशवाह को यहां से टिकट देने का लगभग तय कर लिया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 21 मार्च, 2017 रखी गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा तारीख 22 मार्च व नाम वापस लेने की अन्तिम तिथि 24 मार्च रखी गई है। उन्होंने बताया कि 79 धौलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 9 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक होगा। निर्वाचन प्रक्रिया 15 अप्रैल को संपन्न हो जायेगी।
राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी
धौलपुर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा ने पूर्व विधायक बी.एल.कुशवाह की पत्नी शोभारानी कुशवाह को प्रत्याशी बनाने का लगभग तय कर लिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान बुधवार को धौलपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की। पूर्व विधायक बनवारी लाल शर्मा एवं पीसीसी सचिव अशोक शर्मा को यहां से टिकट दिए जाने की चर्चा है।
इसलिए हो रहे है उपचुनाव
धौलपुर में विधानसभा उपचुनाव नौ अप्रेल को होगा। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा के बी.एल.कुशवाह निर्वाचित हुए थे। चर्चित नरेश हत्याकांड में बी.एल. कुशवाहा को आरोपी बनाया गया। पिछले साल आठ दिसंबर को धौलपुर की अपर सत्र एवं जिला अदालत ने कुशवाह को नरेश हत्याकांड में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। पिछले महीने उनकी पत्नी शोभारानी कुशवाह ने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। भाजपा में शोभारानी के शामिल होने से इस सीट पर उनको टिकट दिए जाने के कयास लगाए जा रहे है।