फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bus overturned uncontrollably in Nagaur 50 passengers injured

Rajasthan: नागौर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी, 50 यात्री घायल

Wed, 12 Oct 2022 03:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Oct 2022 03:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जोधपुर जाने वाली बस नागौर सालासर हाईवे पर पलट गई। निंबीजोधा गांव के पास हुए हादसे में 50 यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Bus overturned uncontrollably in Nagaur 50 passengers injured
हाईवे पर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं के पास बुधवार को एक निजी स्लीपर बस गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर नागौर सालासर हाईवे पर पलट गई। हादसे में 50 लोग घायल हो गए। कुछ को गंभीर चोटें भी आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से लाडनू के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार सुबह लाडनूं के पास निजी स्लीपर बस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जोधपुर जाने वाली बस गाय को बचाने में पलट गई। यह हादसा नागौर सालासर नेशनल हाईवे संख्या 58 पर निंबीजोधा गांव के पास हुआ। बस अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी और खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


घटना में बस सवार सभी लोग चोटिल हो गए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर लाडनूं पुलिस, 108 एंबुलेंस और नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य को छु्ट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed