फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bus full of passengers overturned in Pochhina village Jaisalmer

Jaisalmer: जैसलमेर के सरहदी इलाके में बस हादसा; सेना ने बचाई यात्रियों की जान, 12 से ज्यादा लोग घायल

Mon, 02 Oct 2023 03:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 02 Oct 2023 03:32 PM IST
सार

जैसलमेर शहर कोतवाली और खुहड़ी थाना पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे भारतीय सेना के जवानों और ग्रामीणों ने यात्रियों की जान बचाई।

विज्ञापन
Bus full of passengers overturned in Pochhina village Jaisalmer
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारत-पाक सरहद पर बसें सरहदी जिले जैसलमेर के पोछिना गांव से जैसलमेर शहर आ रही निजी ट्रैवेल्स की एक बस सोमवार को गाय को बचाने के चक्कर में पलट गई। यात्रियों से भरी गाड़ी पलटने से चीख पुकार मच गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनका  जवाहिर अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे भारतीय सेना के जवानों और ग्रामीणों ने इस दौरान घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। दुर्घटना की जानकारी खुहड़ी थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। 12 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को निजी गाड़ियों और 108 एंबुलेंस की सहायता से जैसलमेर शहर स्थित जवाहिर अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


वहीं, खबर लिखने तक किसी की भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। इस दौरान जैसलमेर शहर कोतवाली और खुहड़ी थाना पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed