फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Burning both hands by calling Bhabhi a witch devar and devarani committed cruelty with Bhope in Dungarpur

Dungarpur: भाभी को डायन बताकर दोनों हाथ जलाए, देवर-देवरानी ने भोपे के साथ मिलकर की क्रूरता की हदें पार

Wed, 06 Sep 2023 03:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Sep 2023 03:54 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने देवर और देवरानी पर डायन बताकर जिंदा जलाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कई महीने से डायन बताकर परिवार के लोग परेशान कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Burning both hands by calling Bhabhi a witch devar and devarani committed cruelty with Bhope in Dungarpur
महिला के दोनों हाथ जले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गामड़ी अहाड़ा वजेला फला में एक महिला को डायन बताकर उसके दोनों हाथ जलाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के हाथों पर जलते हुए दिए रख दिए। वह दर्द से चीखती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। महिला का आरोप है कि उसी के देवर और देवरानी ने भोपे के साथ मिलकर उसके साथ ऐसी क्रूरता की है। इसमें अन्य 5-6 लोगों ने भी उनका साथ दिया था। 

विज्ञापन


दरअसल, रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गामड़ी अहाडा वजेला फला में रहने वाली महिला के साथ ये क्रूरता हुई है। पीड़िता ने बताया कि उसके देवर रूपसी पुत्र पूंजा डामोर, पप्पू पुत्र पूंजा डामोर, देवरानी लक्ष्मी पत्नी रूपसी डामोर और समू पत्नी पप्पू डामोर उस पर डायन होने का शक करते हैं। 3 सितंबर को देवर और देवरानी इलाज करवाने के बहाने उसे मनपुर गांव में एक महिला भोपे (तांत्रिक) के पास ले गए। उन्होंने कॉल कर आशा पुत्री धुला कटारा निवासी मनपुर को भी वहां बुला लिया। इसके बाद महिला तांत्रिक ने उसके बेटे हरीश को घर से बाहर बैठने के लिए कहा, जबकि देवर और देवरानी ने डायन निकालने की बात करते हुए उसे पकड़ लिया। महिला तांत्रिक डायन निकालने का ढोंग करते हुए उसके हाथों को जलाती रही। 
विज्ञापन


सभी ने उसके हाथों पर जलते हुए दिए रख दिए। दर्द के कारण वह चीखती रही, उसकी आवाज बाहर ना जाए इसलिए आरोपियों ने उसका मुंह भी पकड़ लिया। मां की आवाज सुनकर हरीश अंदर आ गया और उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक उसके दोनों हाथ जल गए थे। इसके बाद हरीश मां को अस्पताल ले गया और उसका उपचार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने देवर और देवरानी पर डायन बताकर जिंदा जलाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कई महीने से डायन बताकर परिवार के लोग परेशान कर रहे हैं। रामसागड़ा थाना अधिकारी मणिलाल ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से एसपी ऑफिस में परिवाद दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed