फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi : Panther died in collision with vehicle, accident happened on NH 52 in Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve

Bundi News : अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में एनएच 52 पर हुआ हादसा

Mon, 03 Feb 2025 06:16 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में एनएच 52 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हो गई। बीते कुछ महीनों में यहां अब तक 10 पैंथरों की मौत हो चुकी है। वन्य जीव प्रेमियों का कहना है कि बढ़ते शहरीकरण और वन क्षेत्रों में मानवीय गतिविधियों के विस्तार से इन घटनाओं में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Bundi : Panther died in collision with vehicle, accident happened on NH 52 in Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve

विस्तार

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरवीटी 1 व आरवीटी 2 की मौत के बाद रविवार रात को एनएच 52 पर बूंदी टनल के पास एक युवा पैंथर की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया पैंथर की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से होना प्रतीत हो रहा है। पैंथर के शव का चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


रामगढ़ क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में हुई वन्य जीवों की मौतों की शृंखला में एक और घटना जुड़ गई है। इससे पहले डाबी क्षेत्र में एक नर और एक मादा पैंथर के साथ दो शावकों की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसी क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में भारी वाहनों की टक्कर से पैंथरों की जान गई। भीमलत के पास एक पैंथर ट्रेन की चपेट में आने से मारा गया, जबकि बसौली के आसपास दो पैंथरों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई। बूंदी टनल के पास यह दूसरी ऐसी घटना है, जिसमें पैंथर की दुर्घटना में जान गई है। पिछले कुछ महीनो में रामगढ़ विषधारी बफर जोन में अब तक 10 पैंथरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बहरहाल मृत पैंथर का वन्य जीव चिकित्सक टीम ने पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पैंथर की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। वन्यजीव प्रेमी विट्ठल सनाढ्य की मानें तो बढ़ते शहरीकरण और वन क्षेत्रों में मानवीय गतिविधियों के विस्तार से वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास में कमी आई है। इससे वे सड़कों और रेल मार्गों को पार करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए विभाग द्वारा तत्काल ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

photo

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed