फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Bundi Bulldozer Action Taken Against Accused in Stabbing Over Unpaid Cigarettes Illegal House Demolished

Bundi: उधार की सिगरेट को लेकर हुई चाकूबाजी, अब आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर; वन भूमि से हटाया अवैध मकान

Mon, 20 Jul 2026 01:11 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 01:11 PM IST
सार

बूंदी में उधार की सिगरेट को लेकर हुई चाकूबाजी के आरोपियों रविशंकर उर्फ भट्टा और विशाल मेघवाल के वन भूमि पर बने अवैध मकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी पहले से कई मामलों में नामजद बताए गए हैं।

विज्ञापन
Bundi Bulldozer Action Taken Against Accused in Stabbing Over Unpaid Cigarettes Illegal House Demolished
बुलोडजर चलाकर ध्वस्त किया मकान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बूंदी जिले के नैनवा रोड पर उधार की सिगरेट को लेकर हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात के बाद बूंदी में सोमवार को अपराधियों के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जनता कॉलोनी में आरोपी रविशंकर उर्फ भट्टा और विशाल मेघवाल के वन भूमि पर बने अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन


बुलडोजर के साथ पहुंचा प्रशासनिक अमला
सुबह से ही प्रशासनिक अमला बुलडोजर और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गया। सबसे पहले मकानों के बिजली कनेक्शन काटे गए और घरों में रखा सामान बाहर निकलवाया गया। इसके बाद बुलडोजर ने कुछ ही समय में लाखों रुपये की लागत से बने दोनों अवैध मकानों को मलबे में तब्दील कर दिया। कार्रवाई के दौरान आसपास की गलियों को भी बंद कर दिया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन


आरोपियों को जारी किया नोटिस
प्रशासन का कहना है कि आरोपियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान दिखे भावुक दृश्य
कार्रवाई के दौरान भावुक दृश्य भी सामने आए। आरोपी रविशंकर उर्फ भट्टा की बहन अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर मकान नहीं तोड़ने की गुहार लगाती रही। वह रोते हुए कहती रही कि यह मकान बड़ी मेहनत से बनाया गया है, लेकिन प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई जारी रखी। रामगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि जांच में दोनों मकान वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए पाए गए। नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मौके पर तहसील प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी, विद्युत विभाग की टीम और आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।


ये भी पढ़ें-  Sikar: तीन दिन में दूसरी बार पानी की टंकी पर चढ़ा बुजुर्ग, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज
गौरतलब है कि 11 जुलाई को नैनवा रोड स्थित अलगोजा होटल के पास पान की केबिन संचालक बहादुर मीणा से आरोपियों ने उधार में सिगरेट मांगी थी। बहादुर के इनकार करने पर रविशंकर उर्फ भट्टा, विशाल मेघवाल और उनके एक अन्य साथी ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया, जिससे बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों को प्रशासन की सख्त नीति के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed