फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi: Four people from Madhya Pradesh died in a horrific car accident near Hindoli.

Bundi: हिंडोली के पास भीषण कार हादसे में चार लोगों की मौत; मध्यप्रदेश से छांठ भरने पुष्कर जा रहा था परिवार

Sun, 12 Nov 2023 03:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 Nov 2023 03:52 PM IST
सार

दीपावली पर छांठ भरने पुष्कर जा रहा मध्यप्रदेश के आगर जिले का परिवार बूंदी के पास हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bundi: Four people from Madhya Pradesh died in a horrific car accident near Hindoli.
बूंदी में सड़क हादसा। - फोटो : social media

विस्तार

बूंदी के हिंडोली में भीषण कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा एनएच 52 पर सिगाड़ी मोड़ के पास हुआ। बीती रात एक तेज रफ्तार कार हिंडोली में खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। कार सभी लोग पुष्कर की ओर जा रहे थे। एनएच 52 पर सिगाड़ी मोड़ के पास ये हादसा हो गया। वहां पहले से खड़ा ट्रक कार चालक को दिखाई नहीं दिया और कार तेज रफ्तार के साथ ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार सवार चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायलों को बूंदी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के आगर जिले के निवासी गुर्जर समाज के बताए जा रहे हैं। सभी दीपावली पर छांठ भरने पुष्कर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed