फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi: Congress MLA staged protest over deteriorating law and order, warned of violent agitation

Bundi News: बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक ने धरना दिया, सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Wed, 12 Jun 2024 08:17 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:17 AM IST
सार

बूंदी के हिंडोली से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने हिंडोली थाने के बाहर क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के साथ धरना दिया। उन्होंने पिछले दिनों क्षेत्र में हुई वारदातों का सात दिन के भीतर खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Bundi: Congress MLA staged protest over deteriorating law and order, warned of violent agitation
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के हिंडोली विधानसभा से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री अशोक चांदना हिंडोली थाने के बाहर धरना लगाकर बैठ गए और जमकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। चांदना का आरोप है कि जब से राजस्थान में भाजपा सरकार बनी है तब से क्षेत्र में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में पिछले दिनों हुई घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग की। 
विज्ञापन


चांदना ने कहा कि 7 दिनों के भीतर यदि वारदातों का खुलासा नहीं हुआ तो बूंदी एसपी ऑफिस में ग्रामीणों के साथ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इधर मौके पर पहुंचे हिंडोली एसडीएम, डीएसपी ने चांदना से बातचीत की और ज्ञापन लिया तब जाकर चांदना धरने से उठे और धरना समाप्त किया। डीएसपी घनश्याम मीना का कहना है कि मामले को देखते हुए टीमों का गठन किया हुआ है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस दौरान हिंडोली और नैनवा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री व विधायक अशोक चांदना ने कहा कि हिंडोली व नैनवा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लूट की वारदातें हो रही हैं। थानों में किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक होने नाते मेरा फर्ज बनता है कि मैं आम जनता को न्याय दिलाऊं। इसी कड़ी में सांकेतिक धरना दिया है और प्रशासन को अपना मांग पत्र सौंपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और वारदात

सोमवार को हिंडोली थाना क्षेत्र के देव जी थाना गांव निवासी युवक हरि सिंह मीणा के साथ हुई 5 लाख की लूट के मामले में भी लोगों में गुस्सा देखा गया। डीएसपी घनश्याम मीना ने बताया कि गुढ़ा गोकुलपुरा गांव के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा दिनदहाड़े एक युवक के साथ 5 लाख 35 हजार रुपये की लूटपाट की रिपोर्ट मिली थी। लुटेरों ने युवक की आंखों में मिर्ची फेंकी और उसके चेहरे पर पेट्रोल भी डाला। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद युवक बेहोशी की हालत में आ गया और लुटेरे नकदी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर हमने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। घटना को लेकर पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed