{"_id":"63ad29612cbbf8245d369ab0","slug":"bsf-seized-two-kg-heroin-smuggled-from-pakistan-and-sent-across-border-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीएसएफ ने जब्त की दो किलो हेरोइन, पाकिस्तान से तस्करी कर सीमा पार भेजी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीएसएफ ने जब्त की दो किलो हेरोइन, पाकिस्तान से तस्करी कर सीमा पार भेजी गई
Thu, 29 Dec 2022 11:15 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:15 AM IST
सार
बीएसएफ ने हेरोइन जब्त कर पुलिस के हवाले कर दी है। मामले की जांच अब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों करेंगी। मामले की जानकारी के बाद खाजूवाला डीवाईएसपी विनोद कुमार थाना अधिकारी अरविन्द सिंह शेखावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बीएसएफ ने जब्त की हेरोइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले की खाजूवाला भारत-पाक सीमा पर भारतीय सुरक्षा बलों ने 2 किलो हेरोइन जब्त की। बीएसएफ की 114 वीं वाहिनी बटालियन ने डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए इस हेराइन की तस्करी की गई है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने हेरोइन जब्त कर पुलिस के हवाले कर दी है। मामले की जांच अब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों करेंगी। मामले की जानकारी के बाद खाजूवाला डीवाईएसपी विनोद कुमार थाना अधिकारी अरविन्द सिंह शेखावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2021 में भी सीमा सुरक्षा बल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 किलो हेरोइन बरामद की थी। इस पूरे मामले में एनसीपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान की सीमा से बॉर्डर क्षेत्र इलाके में लगातार हेरोइन की तस्करी की जा रही है। पाकिस्तान की सीमा से सटे बीकनेर और श्रीगंगानगर सहित अन्य जिलों में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन