{"_id":"5c59ab7abdec2273875d5386","slug":"bsf-jawan-shot-two-jawans-in-duty-dispute-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बीएसएफ जवान ने ड्यूटी विवाद में दो साथियों को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बीएसएफ जवान ने ड्यूटी विवाद में दो साथियों को मारी गोली
Tue, 05 Feb 2019 08:57 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 05 Feb 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
जयपुर के राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में तैनात एक बीएसएफ जवान ने ड्यूटी विवाद के कारण अपनी सर्विस रायफल से दो साथियों को सोमवार देर रात गोली मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ड्यूटी को लेकर तकरार के चलते गोली चलाने वाले जवान विमल कुमार को अन्य जवानों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सेड़वा थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना सीमा के नजदीक दीपला चौकी पर हुई जहां गुजरात फ्रंटियर की 115वीं बटालियन तैनात है।
विज्ञापन
आरोपी जवान विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल जवानों प्रकाश और पुरषोत्तम का बाड़मेर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। बीएसएफ ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन