{"_id":"643103c58d0dc7e6e109ee48","slug":"brother-shot-injured-in-family-dispute-in-bansur-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror: बानसूर में ताऊ के लड़के ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद में घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror: बानसूर में ताऊ के लड़के ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद में घटना को दिया अंजाम
Sat, 08 Apr 2023 11:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपुतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपुतली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:34 AM IST
सार
बानसूर के अलवर बाईपास तिराहे पर ताऊ के लड़के ने भाई को पारिवारिक विवाद में गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बानसूर के अलवर बाईपास तिराहे पर एक युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवक को पेट में गोली लगी है। युवक को गंभीर हालत में बानसूर उप जिला अस्पताल लाया गया। युवक की हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है।
विज्ञापन
अलवर तिराहे पर प्रकाश यादव पुत्र सूरजभान यादव (40) निवासी बालावास रोड हरजी की ढाणी पर उसके ही परिवार के ताऊ के लड़के अमित यादव (25) ने फायरिंग कर दी। युवक के पेट में गोली लगी है। युवक को गंभीर हालत में बानसूर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, फायरिंग करने वाले युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रकाश यादव अनाज मंडी में काम करता है। सुबह काम के लिए मंडी जा रहा था। इसी दौरान उसके ही परिवार के ताऊ के लड़के अमित ने अलवर तिराहे पर प्रकाश पर फायरिंग कर दी। गोली मारने वाले युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।