फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brother Murdered In Land Dispute Baran Rajasthan police

Rajasthan: जमीन विवाद में भाई की हत्या, बड़े भाई ने बेटों के साथ मिलकर मार डाला, धारदार हथियार से किए कई वार

Wed, 31 Aug 2022 12:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 31 Aug 2022 12:55 AM IST
सार

सीसवाली थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।   

विज्ञापन
Brother Murdered In Land Dispute Baran Rajasthan police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बारां जिले के सीसवाली थाना इलाके के भैरूजी की मुंडली गांव में जमीनी विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी। जमीन को लेकर दोनों भाइयों ने मंगलवार को कहासुनी शुरू हुई। जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।      

विज्ञापन


मृतक की पत्नी कमलेश ने पुलिस को बताया कि उसके पति राधेश्याम और जेठ नरोत्तम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। आज मंगलवार को उसका पति राधेश्याम भैंसे चराने के लिए गया था। इस दौरान उसे अकेला देखकर उसके बड़े भाई नरोत्तम ने झगड़ा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जिसके बाद नरोत्तम ने अपने बेटों के साथ मिलकर राधेश्याम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कई वार करने से राधेश्याम बुरी तरह घायल हो गया। खेत में उसे अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और घायल राधेश्याम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसवाली थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी कमलेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed