फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brother killed sister after coming out of jail in Dholpur Rajasthan

Rajasthan News: सात साल बाद भाई ने बहन से लिया बदला, जेल से बाहर आते ही उठाया खौफनाक कदम

Sun, 25 Dec 2022 07:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Dec 2022 07:00 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। उसे सात साल पहले भगाने वाले लड़के को मारने के बाद ही उसका बदला पूरा होता। इन दोनों की वजह से वह सात साल जेल में रहा है। हालांकि, तीसरी हत्या करने  से पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Brother killed sister after coming out of jail in Dholpur Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक भाई सात साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया और अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी बहन को भगाकर ले जाने  वाले लड़के को भी मारना चाहता था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इससे पहले बहन को भगाने वाले लड़के के पिता की हत्या के आरोप में जेल गया था। 

विज्ञापन


दरअसल, इस घटना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हुई। आरोपी घनश्याम सिंह आयेला गांव का रहने वाला है। करीब सात साल पहले उसकी बहन पिंकी गांव के दूसरी जाति के युवक के साथ भाग गई थी। इसका बदला लेने के लिए घनश्याम ने उसकी बहन को भगाने वाले लड़के के पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में गिरफ्तार धनश्याम सात साल जेल में रहा, लेकिन उसके अंदर जल रही बदले की आग कम नहीं हुई। पिछले महीने वह जमानत रिहा हुआ और बहन की हत्या की योजना बनाई। 14 दिसंबर को वह अपनी बहन पिंकी को लेकर धौलपुर आया और यहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को दिहोली थाना इलाके में दफना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार दिन पहले महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतका की पहचान पिंकी ठाकुर निवासी आयेला गांव जिला आगरा के रूप में हुई। जांच के बाद पुलिस ने घनश्याम सिंह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन को मारने के बाद वह उसे भगाने वाले लड़के की हत्या करने वाला था। 


आरोपी ने कहा कि लड़के को मारने के बाद ही उसका बदला पूरा होता। इन दोनों की वजह से वह सात साल जेल में रहा है। आरोपी घनश्याम ने यह भी पता कर लिया था कि वह लड़का फरीदाबाद में रहता था, लेकिन इधर पिंकी के शव की पहचान कर पुलिस उस तक पहुंच गईं। जिससे वह तीसरी हत्या नहीं कर सका। आरोपी ने बताया कि पिंकी की हत्या में दो साथियों ने भी उसका साथ दिया था। हालांकि, पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed