फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bride Failed In Virginity Test Panchayat Imposed Fine Of 10 Lakhs Bhilwara

Rajasthan: वर्जिनिटी टेस्ट में दुल्हन फेल, पंचायत ने कहा- 10 लाख दो, पति और सास ने पीटा, सच कर देगा हैरान

Sun, 04 Sep 2022 10:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Sep 2022 10:56 PM IST
सार

हैरानी की बात तो यह है कि इसी कुकड़ी प्रथा के चलते आरोपी ससुराल पक्ष की एक बेटी आत्महत्या कर चुकी है। करीब एक साल पहले कुकड़ी प्रथा के तहत किए गए वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी। प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी थी। उस समय आरोपी परिवार इस प्रथा का विरोध कर रहा था।

विज्ञापन
Bride Failed In Virginity Test Panchayat Imposed Fine Of 10 Lakhs Bhilwara
आरोपी पांच महीने तक प्रताड़ित करते रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक हैरान और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की शादी के बाद वर्जिनिटी टेस्ट में पास नहीं तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकला दिया। इतना आरोपी ससुराल वालों गांव में पंचायत भी बुलाई। पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए लड़की और उसके परिवार पर 10 लाख रुपय का जुर्माना लगा दिया। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले लड़की के परिजन रुपये नहीं दे पाए तो आरोपी उन्हें प्रताड़ित करने लगे। लड़की के वर्जिनिटी टेस्ट इसलिए पास नहीं कर पाई, क्योंकि उसके साथ शादी से पहले दुष्कर्म किया गया था। इधर, लड़की के परिजनों ने अब थाने में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के बागोर थाना इलाके का है। 11 मई 2022 को इलाके में रहने वाली 24 साल की युवती का शादी बागोर में हुई थी।  कुकड़ी प्रथा के तहत शादी के बाद लड़की का वर्जिनिटी टेस्ट किया गया, लेकिन वह टेस्ट पास नहीं कर पाई। उसके पति और ससुराल वालों ने टेस्ट पास न कर पाने का कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि शादी से पहले उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह बात पता चलते ही ससुराल वाले भड़क गए। पति औरे सास ने लड़की के साथ जमकर मारपीट की। 
विज्ञापन


शादी के आठ दिन बाद 18 मई को लड़की के सुसराल वालों ने भादू माता मंदिर में समाज की पंचायत बुलाई गई। जिसमें लड़की के परिवार वालों को भी बुलाया गया। पंचायत में लड़की वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने की बात हुई तो उसके परिवार वालों ने बताया कि शादी के पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। उस दौरान इसकी रिपोर्ट भी सुभाष नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। उस पंचायत ने कोई फैसला नहीं दिया, लेकिन 31 मई को एक बार फिर पंचायत बुलाई गई। जिसमें पंच-पटेलों ने तुगलकी फरमान सुना दिया। पंचायत ने लड़की और उसके परिवार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कहा कि इस रकम से अनुष्ठान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माने की रकम नहीं देने के कारण पांच महीने से लड़की के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आखिर उनकी प्रताड़ना से तंग आकर लड़की और उसके परिवार वालों ने बागोर थाने में केस दर्ज कराया। पीड़िता की ओर से शनिवार रात दर्ज कराई गई एफआईआर में पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है शुरुआती जांच में मामला सही पाया गया है। केस की जांच की जा रही है।  


हैरानी की बात यह भी है कि इसी कुकड़ी प्रथा के चलते आरोपी ससुराल पक्ष की एक बेटी आत्महत्या कर चुकी है। करीब एक साल पहले कुकड़ी प्रथा के तहत किए गए वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी। प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी थी। उस समय आरोपी परिवार इस प्रथा का विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed