फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bride absconded from her in-laws house after giving drugs to relatives in Bharatpur

Rajasthan: नशीला पदार्थ मिला परिजनों को खिलाई सब्जी, शादी के 2 महीने बाद भागी दुल्हन, अस्पताल में परिवार वाले

Sun, 11 Jun 2023 04:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

शादी के करीब दो महीने के बाद एक दुल्हन अपनी ससुराल से फरार हो गई। इससे पहले उसने अपने परिवार वालों को नशीला पदार्थ मिलाकर सब्जी खिलाई, जिससे सभी बेहोश हो गए। अब उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Bride absconded from her in-laws house after giving drugs to relatives in Bharatpur
घर से फरार हुई दुल्हन सुमन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक दुल्हन अपने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से फरार हो गई। जानकारी लगने पर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बेहोशी की हालत में पड़े ससुराल वालों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।   

विज्ञापन


घटना जिले के किशनपुरा की है। 24 साल के कृष्णा की शादी चिकसाना की रहने वाले सुमन से 14 अप्रैल को हुई थी। जिसके बाद समुन अपनी ससुराल में ही रह रही थी। शनिवार रात को सुमन ने खाने में लौकी के पकोड़े और सब्जी बनाई थी, जिसमें उसने नशीला पदार्थ मिलाकर पति कृष्णा, ससुर कालीचरण, जेठ रामवीर और जेठानी जलदेई को खिला दिया। जिसे खाने के बाद सभी अचेत हो गए और सुमन घर से फरार हो गई। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे दुल्हन के पिता कृष्णा के पड़ोसी को फोन कर बेटी से बात कराने के लिए कहा, जब पड़ोसी महिला फोन लेकर उनके घर पहुंची तो उसे सभी लोग अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। कोई उल्टी कर रहा था तो कोई दर्द से कराह रहा था। महिला ने इसकी जानकारी दुल्हन के पिता के दी और फिर आसपास के लोगों को भी बताया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए सभी लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोसियों और पुलिस ने सुमन को घर में तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुमन ने ही घर से सभी सदस्यों को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाया और फिर घर से फरार हो गई। परिजनों के अस्पताल में भर्ती होने के कारण अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि सुमन अपने साथ क्या-क्या सामान ले गई है। पुलिस की सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम ने बर्तनों में रखी सब्जी सहित अन्य सैंपल भी लिए हैं, जिनकी जांच के बाद आगे की स्थिति साफ होगी। पुलिस की टीम को सुमन को भी तलाश कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed