फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Borewell Accident Barmer four-year-old child fell into borewell in Barmer rescue operation underway

Borewell Accident Barmer: राजस्थान के बाड़मेर में बोरवेल में गिरा चार साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Wed, 20 Nov 2024 10:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 10:36 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में बोरवेल में एक चार साल का मासूम गिर गया। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
Borewell Accident Barmer four-year-old child fell into borewell in Barmer rescue operation underway
बोरवेल में गिरा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले में एक चार साल के मासूम बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना सामने आई है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही सिविल डिफेंस समेत अन्य रेस्क्यू टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। फिलहाल, बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन


कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि जिले के गुड़ामालानी उपखंड क्षेत्र के अर्जुन की ढाणी में बुधवार शाम को चार वर्षीय मासूम नरेश बोरवेल गिर गया, जिसे अब बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। टीना डाबी ने बताया कि घटना के दौरान खेत में एक बोरवेल से दूसरे बोरवेल में मोटर शिफ्टिंग की जा रही थी, तभी बच्चा उसमें गिर गया। उन्होंने बताया कि बोरवेल करीब 160 फीट गहरा है। वहीं, बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। साथ ही मासूम की सलामती के लिए दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है। फिलहाल, कैमरे की मदद से बोरवेल में गिरे बच्चे की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बच्चे को खाने-पीने की सामाग्री पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed