फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bomb found near school in Sriganganagar Rajasthan News

Rajasthan: श्रीगंगानगर में स्कूल के पास बम मिलने की सूचना से मचा हड़कम, पुलिस और सेना जांच में जुटी

Thu, 05 Jan 2023 03:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Jan 2023 03:43 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बम को जब्त कर लिया है। पुलिस और सेना के अधिकारी इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर ये बम नाले में कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
Bomb found near school in Sriganganagar Rajasthan News
नाले में मिला बम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर में बम मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात बंद कर हालत को संभाला। विजयनगर में एक नाले में से मिला बम सेना का बताया जा रहा है। जिसके बाद में सेना को सूचना दे दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा विजयनगर में नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नपा कर्मचारी मिड्ढा स्कूल के पास नाले की सफाई कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारी को नाले में कोई भारी वस्तु मिली। उसे जेसीबी के जरिए बाहर निकालकर देखा गया तो वह सेना द्वारा उपयोग किया जाना वाला बम था।
विज्ञापन


बम देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत सूचना देकर नगरपालिका के ईओ मिल्खराज चुघ को मौके पर बुलाया। इसके आलावा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से यातायात को बंद किया और सेना के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने बम को जब्त कर लिया है। पुलिस और सेना के अधिकारी इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर ये बम नाले में कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed