फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Body of three year old child found Chambal river in Kota

Rajasthan: चंबल नदी में मिला तीन साल के बच्चे का शव, अभी तक पहचान नहीं, पुलिस को परिजनों की तलाश

Tue, 28 Feb 2023 07:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Feb 2023 07:48 PM IST
सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 3 वर्षीय बालक का शव यहां कैसे आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की आखिरकार ये बच्च कौन है? कहां से आया है?  

विज्ञापन
Body of three year old child found Chambal river in Kota
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा शहर दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के अधरशिला इलाके में चंबल नदी में बालक का शव  दिखाई दिया। शव को देख क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई और अधरशिला दरगाह परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची दादाबाड़ी पुलिस नदी से बालक को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत बालक का शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

विज्ञापन


दादाबाड़ी थाना अधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि अधरशिला दरगाह के पास नदी में किसी बच्चे का शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो करीब 3 वर्षीय बालक पानी में तैरता नजर आया। उसे निकालकर एमबीएस अस्पातल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 3 वर्षीय बालक का शव यहां कैसे आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की आखिरकार ये बच्च कौन है? कहां से आया है? इस बच्चे की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस उसके परिजनों को तलाश करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed