फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Board meeting of city council chaired by Chairman Rajbai Bairwa in Sawai Madhopur

Rajasthan: सवाई माधोपुर में सभापति राजबाई बैरवा की अध्यक्षता में हुई नगर परिषद की बोर्ड बैठक, ये निर्णय लिए गए

Sat, 20 May 2023 08:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 May 2023 08:59 PM IST
सार

सवाई माधोपुर जिला परिषद सभागार में शनिवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा की अध्यक्षता और विधायक दानिश अबरार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शहर की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं सहित विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Board meeting of city council chaired by Chairman Rajbai Bairwa in Sawai Madhopur
नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर परिषद की बैठक में कांग्रेस, भाजपा समेत निर्दलीय और मनोनीत पार्षदों ने शहर के विकास को लेकर अपनी राय रखी और सुझाव भी दिए। बैठक के दौरान रोड लाइट, सफाई, पेयजल, सड़क, शमशान भूमि की बाउंड्री वाल, सार्वजनिक पार्क विकसित करने, मुख्य बाजारों और कॉलोनियों से अतिक्रमण हटाने, शहर में पार्किंग स्थल बनाने, थोक सब्जी मंडी को अमरूद मंडी में शिफ्ट करने, सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं और सब्जी लेने आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं विकसित करने, सार्वजनिक शौचालय और प्याऊ की देखरेख करने, नगर परिषद के खाली पड़े भूखंडों से अतिक्रमण हटाकर तार फेंसिंग करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर अहम निर्णय लिए गए ।

विज्ञापन


नए वाहन लेने के लिए कमेटी बनाई 
बैठक में नगर परिषद के सामुदायिक भवनों को शादी विवाह, तीये और शोक सभा  के अवसर पर आमजन को नि:शुल्क उपलब्ध करवाने, वार्डों में सड़कें बनवाने, नाली निर्माण करवाने, हम्मीर सर्किल पर बनने वाले गेट का नाम श्री त्रिनेत्र गणेश महाद्वार रखने सहित कई निर्णय लिए गए। साथ ही नगर परिषद में कबाड़ हो रहे पुराने और कबाड़ समान की नीलामी करने, नई जेसीबी मशीन और मृत पशुओं को उठाने के लिए नए वाहन लेने के लिए कमेटी बनाई गई। बोर्ड बैठक के दौरान सभापति और विधायक ने सभी पार्षदों से शहर के विकास के लिये एक जुट होकर और आमजनता के हित को सर्वपरि रखकर कार्य करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed