{"_id":"6236e88529b96e37d237289f","slug":"bloody-clash-between-two-groups-in-sirohi-youth-murdered-with-axe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Sirohi: दो गुटों में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी के वार से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Sirohi: दो गुटों में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी के वार से युवक की मौत
Sun, 20 Mar 2022 02:15 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:15 PM IST
सार
सिरोही में आपसी रंजिश में हुई लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सिरोही में युवक की हत्या
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के जायदारा में होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोहिड़ा थाना क्षेत्र के जायदरा गांव में निचलागढ मार्ग पर क्यारिया और जायदरा के दो गुट पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में जायदरा निवासी पाबू पुत्र भोमा गरासिया की धारदार कुल्हाड़ी के वार से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
वहीं भिड़ंत में दूसरे पक्ष क्यारी निवासी बचुरा पुत्र भोमा गरासिया और माना राम पुत्र रामाराम गरासिया तलवार के वार से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आबूरोड में प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया गया है। सूचना पर रोहिड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को रोहिड़ा मोर्चरी रखवाया। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए सीओ जेठूसिंह, पिण्डवाड़ा थानाधिकारी चंपाराम, स्वरूपगंज थानाधिकारी हरिसिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
विज्ञापन
दो गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से अपील की, जिस पर मामला शांत हुआ। मामले में पुलिस ने क्यारी निवासी बचुरा पुत्र भोमा गरासिया और मानाराम पुत्र रामाराम गरासिया को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।