फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bloody clash between two groups in Sirohi youth murdered with axe

Murder in Sirohi: दो गुटों में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी के वार से युवक की मौत

Sun, 20 Mar 2022 02:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Mar 2022 02:15 PM IST
सार

सिरोही में आपसी रंजिश में हुई लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bloody clash between two groups in Sirohi youth murdered with axe
सिरोही में युवक की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के जायदारा में होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहिड़ा थाना क्षेत्र के जायदरा गांव में निचलागढ मार्ग पर क्यारिया और जायदरा के दो गुट पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में जायदरा निवासी पाबू पुत्र भोमा गरासिया की धारदार कुल्हाड़ी के वार से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


वहीं भिड़ंत में दूसरे पक्ष क्यारी निवासी बचुरा पुत्र भोमा गरासिया और माना राम पुत्र रामाराम गरासिया तलवार के वार से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आबूरोड में प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया गया है। सूचना पर रोहिड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को रोहिड़ा मोर्चरी रखवाया। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए सीओ जेठूसिंह, पिण्डवाड़ा थानाधिकारी चंपाराम, स्वरूपगंज थानाधिकारी हरिसिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से अपील की, जिस पर मामला शांत हुआ। मामले में पुलिस ने क्यारी निवासी बचुरा पुत्र भोमा गरासिया और मानाराम पुत्र रामाराम गरासिया को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed