{"_id":"fdc95bc8ebdae43e45cb04313db562d5","slug":"blade-attack-on-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती से किया इंकार तो हुआ ब्लेड से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती से किया इंकार तो हुआ ब्लेड से वार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 19 Jan 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं कक्षा की एक छात्रा को सरेराह एक बाइक सवार ने रोक लिया, दोस्ती करने का दवाब बनाने लगा और इंकार करने पर ब्लेड से छात्रा पर वार कर दिया।
विज्ञापन
मामला जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने बाइक का नंबर देख लिया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इनमें से एक लड़का पहले से लड़की के पीछे था और दोस्ती करने के लिए दवाब बनाता था।
लड़की के इंकार करने पर वो शनिवार को प्लान बना कर आया था। वो अपने साथ अपने एक दोस्त को भी लाया था।
प्लान के मुताबिक उसने लड़की को रोका और दोस्ती के लिए कहा। लड़की के मना करने पर उसने ब्लेड से लड़की पर वार कर दिया।
लड़की उसी स्थिति में स्कूल पहुंची और प्रिंसीपल को पूरी बात बताई। पुलिस को बुलाया गया और फिर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।