फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJYM National President Tejasvi Surya compared CM Gehlot to Aurangzeb regarding Karauli violence

Karauli Violence: तेजस्वी सूर्या बोले-राजस्थान में औरंगजेब की जगह अशोक गहलोत जैसे लोग, जो हिंदुओं को खत्म करने में लगे हैं

Wed, 13 Apr 2022 05:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 13 Apr 2022 05:31 PM IST
सार

 तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस की तुलना मुस्लिम लीग से भी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को बांटने का काम कर रही है।

विज्ञापन
BJYM National President Tejasvi Surya compared CM Gehlot to Aurangzeb regarding Karauli violence
तेजस्वी सूर्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली हिंसा के विरोध में न्याय यात्रा निकालने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, तेजस्वी सूर्या सहित 400 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। कुछ देर बाद पुलिस ने सभी को दौसा बॉर्डर पर छोड़ दिया। उसके बाद भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत की तुलना औरंगजेब से की।

विज्ञापन


तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राजस्थान में औरंगजेब की जगह अशोक गहलोत जैसे लोग है, जो हिंदुओं को खत्म करने में लगे है। हिंदुओं को बांटने का, मारने का जो काम मुस्लिम लीग कर रही थी, वो ही काम राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत की सरकार और कांग्रेस पार्टी कर रही है। 

विज्ञापन

हिंदुओं पर हो रहे जानलेवा हमले
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब मैं कॉलेज में था, तब अखबार और टीवी पर बिहार के जंगल राज की कहानी सुनी थी पर आज मैंने अशोक गहलोत का असली जंगल राज देखा है। यहां कानून व्यवस्था खत्म है। सरकार बेगुनाहों को फंसाने और गुनहगारों को बचाने का काम कर रही है। करौली हिंसा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में हिंदुओं पर जानलेवा हमले हो रहे है। हम विरोध करने आते हैं तो लाठीचार्ज किया जाता है। पीएफआई को जुलूस की अनुमति मिलती है पर हिंदुओं को नहीं मिलती है। 300 साल पहले औरंगजेब ने मथुरा में मंदिर तोड़े थे। राजस्थान में औरंगजेब की जगह अशोक गहलोत जैसे लोग हैं, जो हिंदुओं को खत्म करने में लगे हैं। 

पूनिया ने कहा-राजस्थान में बहुसंख्यक प्रताड़ित
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। दुष्कर्म, दलित अत्याचार और सभी तरह के अपराध गहलोत राज में बढ़ गया है। राजस्थान में भी हिंदू  परिवार पलायन कर रहे हैं। हम निर्दोष को बचाने की बात कर रहे हैं लेकिन राजस्थान में कोई सुनवाई नहीं है। बहुसंख्यक प्रताड़ित हो रहे हैं। 2023 में जनता सब जवाब देगी।



 
विज्ञापन

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या, भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को पुलिस द्वारा जबरन रोकना और हिरासत में लेना दुर्भाग्यपूर्ण और संवैधानिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ भाजपा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। 


राठौड़ ने की निंदा

सांसद जयपुर ग्रामीण राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने करौली हिंसा की निंदा की। राठौड़ ने कहा कि एक धर्म के खिलाफ काम की निंदा करता हूं। करौली जा रहे भाजपा प्रतिनिधियों को रोका गया, उसकी निंदा करता हूं।



उन्होंने कहा कि राजस्थान जल रहा है। जहां भी रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा है, वहां धारा 144 लगाई जा रही है। इसका मतलब है कि पहले से ही एक मानसिकता है कि यह हिंदू समुदाय है और यह दंगा करेगा। राजस्थान में यह कैसे हो रहा है? यह वही कांग्रेस है जिसने 'हिंदू आतंकवाद' शब्द गढ़ा था। हमने हमेशा कहा है कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता लेकिन यह कांग्रेस पार्टी है जिसने उस शब्द को गढ़ा है। जिस तरह से धारा 144 लागू की जा रही है, उससे मैं हैरान नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed