फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP workers pelted stones on BJP MP office an Baran after losing chairman seat in Council Election

बारां जिला परिषद चुनाव: बहुमत के बाद भी भाजपा को नहीं मिली अध्यक्ष की कुर्सी, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय पर किया पथराव

Fri, 24 Dec 2021 08:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Dec 2021 08:15 PM IST
सार

बारां जिले में जिला परिषद चुनाव में बहुमत पाने के बाद भी अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और उनका गुस्सा सांसद कार्यालय पर फूटा।

विज्ञापन
BJP workers pelted stones on BJP MP office an Baran after losing chairman seat in Council Election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

राजस्थान के बारां में जिला प्रमुख चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह के कार्यालय पर फूटा। परिणाम में पार्टी की हार होने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही सांसद के कार्यालय पर पथराव कर दिया और अंदर भी जम कर तोड़-फोड़ की। दुष्यंत सिंह प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे हैं। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं के हंगामे को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आने की भी सूचना है। मामले में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित नागर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वहीं, मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इसमें अपना हाथ होने से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन


बहुमत के बाद भी नहीं मिली भाजपा को कुर्सी
दरअसल, बारां जिला परिषद के 25 वार्डों पर हुए चुनाव में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 उम्मीदवार जीते थे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से प्रियंका शर्मा और कांग्रेस की ओर से उर्मिला जैन भाया प्रत्याशी थीं। क्रॉस वोटिंग में प्रियंका शर्मा एक वोट से हार गईं। इसी के बाद पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने अपना गुस्सा सांसद कार्यालय पर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। दोबारा ऐसी स्थिति न बने इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर बड़े नेताओं पर कांग्रेस के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed