{"_id":"fa48618ba33e2bc6434b1dee856230df","slug":"bjp-won-churu-seat-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जीती राजस्थान की चूरू सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जीती राजस्थान की चूरू सीट
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 17 Dec 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को सोमवार को एक और जीत मिली है।
विज्ञापन
चूरू विधानसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के मकबूल मंडेलिया को 24,002 वोटों से मात देते हुए विजय हासिल की है।
अब राजस्थान की 200 सीटोंवाली विधानसभा में भाजपा की 163 सीटें हो गई हैं। इस सीट पर पिछली विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा था।
चूरू विधानसभा क्षेत्र में 13 दिसम्बर को हुए मतदान में 80.22 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का उपयोग किया। चूरू से बसपा प्रत्याशी रहे जगदीश मेघवाल के निधन के बाद यहां 1 दिसम्बर को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया था।
इसके बाद 13 दिसम्बर को यहां मतदान करवाया गया। राठौड़ पिछली विधानसभा में तारानगर से विधायक थे। इस बार उन्होंने अपना क्षेत्र बदल कर चूरू से चुनाव लड़ा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राठौड़ को बधाई दी।
विज्ञापन