फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP secures a majority in 3 out of 5 local bodies in Vagad; outcome in remaining two hinges on independent

वागड़ में भाजपा का दबदबा: 3 निकायों में बहुमत; परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ में निर्दलीय तय करेंगे सत्ता

Mon, 14 Sep 2026 04:50 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 14 Sep 2026 04:50 PM IST
सार

वागड़ के बांसवाड़ा, डूंगरपुर और सागवाड़ा निकाय चुनाव में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है। वहीं परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले के बाद बोर्ड गठन की चाबी निर्दलीयों के हाथ में पहुंच गई है।
 

विज्ञापन
BJP secures a majority in 3 out of 5 local bodies in Vagad; outcome in remaining two hinges on independent
मतगणना स्थल पर लगी समर्थकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकायों के चुनाव के बाद मतगणना के बाद स्थिति साफ हो गई है। वागड़ के तीन बड़े निकायों बांसवाड़ा नगर परिषद, डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। बांसवाड़ा जिले की परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ नगरपालिका में सत्ता की चाबी निर्दलीय के हाथों में है।
विज्ञापन


बांसवाड़ा में शुरुआत से अंत तक BJP का दबदबा
बांसवाड़ा में सूचना केंद्र में मतगणना आरंभ होने के साथ पहले चरण में ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी, जो अंत तक बनी रही। पांच चरणों में हुई गणना में चौथे चरण में कांग्रेस के पक्ष में जन समर्थन मिलता दिखा, किंतु अंततः परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे। बांसवाड़ा के 60 वार्डों में से भाजपा ने 34, कांग्रेस ने 22 पर कब्जा जमाया। चार वार्डों में निर्दलीय जीते।
विज्ञापन


बांसवाड़ा में भाजपा से सभापति के दावेदार राजेश कटारा वार्ड 17 से 53 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। वहीं कांग्रेस की देवबाला राठौड़ ने लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है। वह सात बार पार्षद निर्वाचित होने वाली एकमात्र महिला हैं। वार्ड 12 से भाजपा की सोनिया वैष्णव निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ में निर्दलीय होंगे निर्णायक
बांसवाड़ा जिले की परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ नगरपालिका में बोर्ड की कमान किसके हाथों में होगी, इसका फैसला निर्दलीय करेंगे। परतापुर-गढ़ी की 25 सीटों में कांग्रेस ने 12 और भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की। दो निर्दलीय जीते हैं, जो बोर्ड बनाने में निर्णायक होंगे। इसी तरह कुशलगढ़ की 20 सीटों में से भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने नौ सीटें जीती हैं। एक निर्दलीय प्रत्याशी जीता है।

डूंगरपुर में लगातार आठवीं बार BJP का बोर्ड
डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। डूंगरपुर में भाजपा ने लगातार आठवीं बार बहुमत हासिल किया है। नगर परिषद की 40 सीटों में से भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 12, भारत आदिवासी पार्टी ने तीन और निर्दलीय ने एक सीट जीती है। यहां 38 वार्डों में चुनाव हुए थे। भाजपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

सागवाड़ा में BJP की वापसी
सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा ने वापसी की है। पिछली बार कांग्रेस का बोर्ड बना था। यहां 35 वार्डों में से 22 में भाजपा, आठ में कांग्रेस और चार सीटों पर भारत आदिवासी पार्टी ने जीत दर्ज की है। एक वार्ड की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई, जिसका परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मतगणना केंद्र से रहे दूर
बांसवाड़ा में शुरुआती परिणामों में भाजपा की बढ़त रही। इसके बाद से अंतिम परिणाम तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह बामनिया मतगणना केंद्र पर नजर नहीं आए। परिणाम के बाद पूर्व सभापति राजेश टेलर ने कहा कि जनता का आदेश स्वीकार है और सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।


वहीं भाजपा के चुनाव संयोजक एवं पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री भवानी जोशी और जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने कहा कि जनता का आदेश शिरोधार्य है। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से नगर परिषद में भाजपा ट्रिपल इंजन बनकर विकास को गति देगी और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed