{"_id":"64884c3411bc22c948059bea","slug":"bjp-protest-in-jaipur-police-chased-leaders-and-workers-by-running-water-canon-arrests-also-took-place-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर नेताओ-कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, गिरफ्तारियां भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर नेताओ-कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, गिरफ्तारियां भी हुई
Tue, 13 Jun 2023 04:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 13 Jun 2023 04:30 PM IST
सार
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सचिवालय घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर खदेड़ा और कुछ को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
पुलिस ने किया वाटर कैनन का उपयोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान भाजपा ने मंगलवार को जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में पांच हजार से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि, पार्टी की और से दावा किया गया था कि इस प्रदर्शन में 40 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
सचिवालय का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। प्रदर्शन का समय सुबह 11 बजे तय किया गया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के नहीं पहुचने पर समय को बदलकर 12 और फिर 1 बजे किया गया। सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों के पहुंचने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल में प्रदेश में 22 फीसदी करप्शन बढ़ा है। हर विभाग में हो रही पोस्टिंग में करप्शन हो रहा है। वहीं, किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अब भाजपा खनन और जल जीवन मिशन में हुए घोटाले का खुलासा करेगी।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा आज सचिवालय का दरवाजा खटखटाने आई है। ये ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि ईडी के भूत ने कांग्रेस की नींद हराम कर दी है। अब ईडी नाथी के बाड़े तक जाएगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा ये सरकार पूरी तरह से नाकामयाब हुई है। आने वाले चुनाव में जनता इनका हिसाब करेगी।