{"_id":"5fcdc41190c54a707d0053ca","slug":"bjp-partner-rlp-supports-farmer-s-bharat-band-call-on-8-december-nda-coalition-will-be-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून को लेकर बीजेपी के एक और सहयोगी ने लिया यू-टर्न, एनडीए पर बढ़ा खतरा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून को लेकर बीजेपी के एक और सहयोगी ने लिया यू-टर्न, एनडीए पर बढ़ा खतरा?
Mon, 07 Dec 2020 01:19 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर लगातर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में किसानों की मांग है कि सरकार इस नए कानून को वापस ले। इस आंदोलन को रोकने के लिए सरकार ने किसानों के साथ कई बार बैठक की, लेकिन इसमें कोई नतीजा नहीं निकला। सरकार इन कानूनों को लागू करने पर अड़ी हुई है। वहीं, किसान भी अपनी मांगों से पीछे नहीं हट रहे हैं।
केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिसका समर्थन सभी विपक्षी राजनीतिक दल कर रहे हैं। इसी बीच एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ( आरएलपी) ने भी किसानों के भारत बंद के ऐलान का समर्थन किया है। राजस्थान के नागौर जिले से सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र से तीनों कृषि कानून वापस लेने को कहा है।

गृह मंत्रालय को लिखी थी चिट्ठी
हम आपको बता दें कि हनुमान बेनीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने नए कृषि कानूनों को वापस लेने को कहा था। बेनीवाल ने कहा कि अगर सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेगी तो वह एनडीए के साथ बने रहने पर फिर से विचार करेंगे।
विज्ञापन