{"_id":"649952e136d61fd5e20154f6","slug":"bjp-mla-ramlal-sharma-attacked-cm-ashok-gehlot-on-new-boards-and-corporations-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP MLA: रामलाल शर्मा बोले- CM सिर्फ सियासत के लिए नए बोर्ड-निगमों का गठन कर रहे, इनके फैसले नहीं मानती सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP MLA: रामलाल शर्मा बोले- CM सिर्फ सियासत के लिए नए बोर्ड-निगमों का गठन कर रहे, इनके फैसले नहीं मानती सरकार
Mon, 26 Jun 2023 02:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:27 PM IST
सार
भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ सियासत करने के लिए नए बोर्ड और निगमों का गठन कर रहे हैं। इन बोर्ड और निगमों के फैसलों को सरकार मानती ही नहीं है। ये सिर्फ सत्ता में वापसी करने के लिए बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोर्ड और निगमों की घोषणा कर रहे हैं। इनमें ना नियम, ना कानून है और ना भौगोलिक क्षेत्रफल का ध्यान रखा जा रहा है। सिर्फ सियासत के आधार पर बोर्डों और निगमों का गठन किया जा रहा है। सिर्फ लोगों को खुश करने के लिए इनका गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
क्या मुख्यमंत्री जी बता सकते हैं कि जो पहले बोर्ड और निगम से बनाए गए थे, उन बोर्ड और निगमों ने अब तक क्या काम किया? उनको सरकार द्वारा क्या-क्या शक्तियां दी गई और सरकार के द्वारा दी गईं शक्तियों का उपयोग करते हुए उन्होंने क्या काम किया।
विज्ञापन
क्या सरकार ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को माना? सरकार द्वारा लोगों को सिर्फ खुश करना और सत्ता में वापसी करना ही मुख्यमंत्रीजी का ध्येय है। रामलाल शर्मा ने कहा कि समाज की समस्याओं का समाधान हो, समाज का सही प्रतिनिधित्व हो और समाज की बात उचित स्थानों पर पहुंचे, ये सरकार का प्रयास होना चाहिए, ना की राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन