फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bjp makes clean sweap in rajsthan according to exit poll

राजस्थानः भाजपा की खिली बांछें, कांग्रेस की फूलीं सांसें

Wed, 14 May 2014 07:48 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 14 May 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
bjp makes clean sweap in rajsthan according to exit poll

लोकसभा चुनाव के तहत राजस्थान को लेकर एग्जिट पोल में आ रहे नतीजों के कारण भाजपाइयों में हर्ष का माहौल बन पड़ा है, तो कांग्रेसियों में हताशा फैल गई है।

विज्ञापन


विभिन्न समाचार चैनलों व एजेंसियों पर जारी एग्जिट पोल में मोदी लहर के चलते कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचता नजर आ रहा है और भाजपा वाली एनडीए सरकार बनती नजर आ रही है।
विज्ञापन


एग्जिट पोल में राजस्थान की 25 सीटों में से भाजपा को 22 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। राजस्थान से संबंधित एग्जिट पोल ने पार्टियों में माहौल बदलकर रख दिया है। भाजपा कार्यालय में चहल-पहल और नेताओं व कार्यकर्ताओं के चेहरों पर रौनक पहले से ज्यादा नजर आने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय में पसरा सन्नाटा

bjp makes clean sweap in rajsthan according to exit poll

इधर, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सूना-सूना है और यहां नेताओं का आना-जाना भी नहीं हो रहा। हालांकि कांग्रेस नेता इन एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं कर रहे हैं, उनका कहना है कि 16 मई को इन विभिन्न एग्जिट पोलों की कलई खुल जाएगी और यूपीए को अच्छी बढ़त मिलेगी।

लेकिन भाजपा नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक का समर्थन इन एग्जिट पोलों को समर्थन मिल रहा है और वे इन्हें सही मान रहे हैं। हालांकि सीटों को लेकर जरूर वे अपनी गणित को अधिक मजबूत बता रहे हैं।

एग्जिट पोल अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि 2009 के चुनावों में कांग्रेस के खाते में 20 सीटें मिली थी, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिली थी। एबीपी और नीलसन सर्वे में मुताबिक राजस्थान में भाजपा 22, कांग्रेस 2 और अन्य 1 सीट मिलती नजर आ रही है।

किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीट?

bjp makes clean sweap in rajsthan according to exit poll

आईबीएन7 और सीएमसडीएस का पोस्ट पोल सर्वे में 25 में से भाजपा को 22 से 24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे ग्रुप एवं सीआईसीईआरओ ग्रुप के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है और कांग्रेस को 0 से 4 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इंडिया टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी 22, कांग्रेस 2 और अन्य 1 सीटें मिलने का अनुसमान है।

हालांकि टाइम्स नाऊ-ओआरजी पोल सर्वे कांग्रेस को जरूर राहत पहुंचा रहा है। इसके सर्वे में भाजपा 14, कांग्रेस 10 अन्य 1 सीट मिल सकती है।

चैनव व एजेंसी-------------------------भाजपा--------कांग्रेस-------अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य------------------24----------1----------0
हैडलाइन टुडे-सीसेरो---------------------23----------2----------0
सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस---------23----------2----------0
एबीपी न्यूज-नीलसन-------------------22-----------2----------1
सीवोटर-इंडिया टीवी--------------------22-----------2----------1
टाइम्स नाऊ-ओआरजी------------------10----------14----------1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed