फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Leaders held meeting regarding JP Nadda Sawai Madhopur Visit

Rajasthan : दो अप्रैल को सवाई माधोपुर आएंगे जेपी नड्डा, दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक

Tue, 29 Mar 2022 06:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Mar 2022 06:12 PM IST
सार

जेपी नड्डा के सवाईमाधोपुर दौरे को भाजपा नेता भव्य बनाने में जुट गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा है कि सवाई माधोपुर को भाजपामय बनाना है। 

विज्ञापन
BJP Leaders held meeting regarding JP Nadda Sawai Madhopur Visit
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो अप्रैल को सवाई माधोपुर आने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आलनपुर स्थित एक गार्डन में संपन्न हुई।

विज्ञापन


जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सवाई माधोपुर आगमन पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक ली। प्रदेश संगठन महामंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिनेत्र गणपति की भूमि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत होना चाहिए। 

विज्ञापन


सवाई माधोपुर को भाजपामय बनाने की तैयारी
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनीति हमारे लिए सेवा कार्य है और सफलता को विनम्र सेवा भाव से लेते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम सवाई माधोपुर में सांस्कृतिक और राष्ट्रीय भाव से आयोजित करने का आग्रह किया है। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के अभियान  कार्य को भी हमें पूरी ईमानदारी के साथ पूर्ण करना है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और भरतपुर संभाग के प्रभारी मुकेश दाधीच ने सभी मोर्चा मंडल को लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि संख्या के साथ-साथ सवाई माधोपुर को भाजपामय बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य स्वागत की तैयारी
बैठक में प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि कार्यक्रम को यादगार पूर्ण बनाना है। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में विशिष्ट जन सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष भरतलाल मथुरिया ने कहा कि माधोपुर एक देवभूमि है तो दूसरी ओर यह पिछड़ी जातियों के संगम की भूमि है, जहां राष्ट्रीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य और आत्मिक स्वागत किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed