{"_id":"6435a0a692f428a6e20d8292","slug":"bjp-leaders-attack-gehlot-government-and-sachin-pilot-in-rajasthan-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने प्रदेश को तुष्टीकरण में धकेला, राठौड़ ने कहा- पायलट का उपवास ढकोसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने प्रदेश को तुष्टीकरण में धकेला, राठौड़ ने कहा- पायलट का उपवास ढकोसला
Tue, 11 Apr 2023 11:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:32 PM IST
सार
बीजेपी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर नाकामियों के आरोप लगाते हुए मंगलवार को चूरू में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सभा को संबोधित किया। जोशी ने कहा-यह सरकार भ्रष्टाचार की जननी है। जिसने प्रदेश के करोड़ों हिन्दुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया है और प्रदेश को धार्मिक तुष्टिकरण में धकेल दिया।
विज्ञापन
चूरू में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चूरू में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार की जननी है। इस सरकार ने प्रदेश के करोड़ों हिन्दुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया है और राजस्थान को साम्प्रदायिक तृष्टिकरण की और धकेल दिया है। मुख्यमंत्री का ध्यान अपने आला कमान की मिजाज पुर्सी करने की और लगा है। उन्हें राजस्थान की जनता की कोई चिन्ता नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों और युवाओं को ठगने का काम किया-जोशी
सीपी जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों और युवाओं को ठगने का काम किया है। जोशी बोले- कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 1 से 10 तक गिनती करते हुए कहा था कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे, लेकिन सरकार के साढ़े 4 साल होने पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान किसान पर नहीं गया है। जोशी ने कहा कांग्रेस ने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। लेकिन बेरोजगारी भत्ता देने की बजाय मुख्यमंत्री के नाक के तले पेपर लीक प्रकरण से प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में हो गया है।
विज्ञापन
बीजेपी कार्यकर्ता रात-दिन मेहनत कर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनवाने में योगदान दें-जोशी
केन्द्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार आज हर वर्ग की चिन्ता कर रही है और किसान सम्मान निधि फसल बीमा योजना, उज्जवला योजना के माध्यम से हर वर्ग के हित के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा- आज प्रदेश में 11 करोड़ से ज़्यादा शौचालय निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माताओं बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। अब प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे रात दिन मेहनत करके प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनवाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
इस समय गूंगी- बहरी सरकार है और मुखिया गहलोत अपनी कुर्सी को बचाने में लगे
नेता प्रतिपक्ष बने राजेन्द्र राठौड़ के गृह जिले में हुए कार्यक्रम में उनका अभिनंदन भी किया गया। राठौड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में इस समय गूंगी- बहरी सरकार है और इस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत अपनी कुर्सी को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का कहना है कि राजस्थान में अनेक विकास योजनाओं की घोषणा की गई है। लेकिन प्रदेश में इस समय एक ऐसी सरकार कार्य कर रही है, जो केवल मात्र थोथी धोषणा करने में विश्वास करती है। धरातल पर किसी प्रकार का कार्य नहीं होता। राठौड़ बोले कि इस सरकार के शासन में देश के लिए शहीद होने वाले वीर सैनिकों की वीरांगनाओं को अपमानित किया जा रहा है । इस सरकार के वरिष्ठ मंत्री इन वीरांगनाओं को विधानसभा में अपमानित करते हैं। प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं की चर्चा करते हुए राठौड़ ने कहा- सरकार के कैबिनेट मंत्री कहते हैं कि यह प्रदेश मर्दों का प्रदेश है ।इस प्रकार की निम्न स्तर की बातें सुनकर किसी भी सभ्य व्यक्ति का सर शर्म से झुक जाता है।
अब उपवास का ढकोसला कर रहे,वे खुद 19 महीनों तक प्रदेश सरकार के अंग थे- राठौड़
प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सरकार के साढ़े 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अब उपवास का ढकोसला कर रहे हैं और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि प्रदेश सरकार के द्वारा गठित माथुर आयोग ने इस प्रकार के किसी भ्रष्टाचार से इनकार किया है। उन्होंने सचिन पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे खुद 19 महीनों तक प्रदेश सरकार के अंग थे, लेकिन अब अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। उन्होने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हु कहा कि यह सरकार किसी तरह अपना कार्यकाल पुरा करना चाहती है, क्यांकि मुख्यमंत्री को पता है कि आने वाले चुनावों में जनता प्रदेश से कांग्रेस की विदाई कर देगी।
विधानसभा में राठौड़ बोलते हैं, तब कांग्रेस सरकार कांपने लग जाती है- घनश्याम तिवाड़ी
राज्यसभा सासंद धनश्याम तिवाड़ी ने कहा आज भाजपा की सरकार द्वारा देशहित के जो कार्य किये जा रहे है उन कार्यो के कारण देश विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। प्रदेश में जो सरकार है उस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और प्रदेश की जनता ने इस सरकार को विदा करने का मन बना लिया है। उन्होने नेता प्रतिपक्ष बनने पर राठौड़ को बधाई देते हुए कहा कि राजेन्द्र राठौड़ का जीवन सदैव गरीबों की भलाई के लिए रहा है। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत राजस्थान विधानसभा में जब राठौड़ बोलते हैं, तब प्रदेश की कांग्रेस सरकार कांपने लग जाती है। आने वाला समय भारत का समय है और भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल्द ही विश्व गुरू के रूप में स्थान प्राप्त करेगा।