फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leader Zoravar Rao daughter in law attacked in house Jalore

Rajasthan: भाजपा नेता की पुत्रवधू पर घर में घुसकर हमला, खून से लथपथ हालत में बदमाशों से भिड़ी, लेकिन भाग निकले

Tue, 01 Nov 2022 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Nov 2022 10:49 PM IST
सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने भाजपा नेता जोरावर सिंह राव की पुत्रवधू शिल्पी पर हमला क्यों किया था। 

विज्ञापन
BJP leader Zoravar Rao daughter in law attacked in house Jalore
सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल में भाजपा नेता जोरावर सिंह राव की पुत्रवधू पर बदमाशों ने हमला कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे राव की बहू घर में अपने ढाई साल के बेटे के साथ थी। इस दौरान किसी किसी ने दरवाजा खटखटाया, गेट खोलने पर दो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उनसे बचने के लिए पीड़िता घर में अंदर भागी तो बदमाश उसके पीछे आ गए। इसके बाद उसपर चाकू से कई वार किए। घायल पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी और बदमाशों को पकड़ने के लिए उनसे भिड़ गई। जिसके बाद बदमाश उसे घसीटते हुए घर से बाहर ले आए और फिर फरार हो गए। पड़ोसियों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचा और भाजपा नेता को सूचना दी।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार  भीनमाल शहर की गुंदरिया कॉलोनी में भाजपा नेता जोरावर सिंह राव (52) का मकान है। जहां राव अपने बेटे महिपाल (30), पुत्रवधू शिल्पी कंवर (26) और ढाई साल के पोते दिव्यदक्ष सिंह के साथ रहते हैं। भाजपा नेता राव की चश्मे की दुकान है और उनका बेटा महिपाल सरकारी शिक्षक है। मंगलवार सुबह दोनों लोग अपने-अपने काम पर चले गए थे। घर में शिल्पी और उसका बेटा ही थी। दोपहर करीब तीन बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया, शिल्पी ने जैसे ही दरवाजा खोला दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।  
विज्ञापन


उनसे बचने के लिए शिल्पी अंदर की ओर भागी तो बदमाश घर के घुस आए और शिल्पी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। उसके गंभीर घायल होने के बाद बदमाश भागने लगे तो शिल्पी ने एक का पैर को पकड़ लिया, लेकिन वह उसे घसीटते हुए गेट तक ले गए और फिर भाग गए। शिल्पी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। इस दौरान उन्होंने जोरावर सिंह और पति महिपाल को फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद वह भी अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने शिल्पी पर हमला क्यों किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed