फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leader Gyandev Ahuja controversial statement On CM Ashok Gehlot

Rajasthan: भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने CM गहलोत पर की अभद्र टिप्पणी, नूंह हिंसा का जिम्मेदार सरकार को बताया

Sun, 13 Aug 2023 09:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Aug 2023 09:26 PM IST
सार

भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने कहा- मुख्यमंत्री गहलोत प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि  मोदी के खिलाफ बगावत है और उनकी साख गिरती जा रही है। उन्होंने कहा- केंद्र में कांग्रेस 400 से 40 सीट पर आ गई, जबकि भाजपा 2 से 300 से ज्यादा सीटों पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
BJP leader Gyandev Ahuja controversial statement On CM Ashok Gehlot
भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में सबसे ज्यादा गुट हैं। विधायक और मंत्री खुलेआम मुख्यमंत्री के खिलाफ बोल रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पहले अपनी लंगोट संभालनी चाहिए।

विज्ञापन


ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। कुछ मंत्रियों और सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा तक खोला। उन्होंने यह आरोप रविवार को अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। पत्रकार वार्ता में आहूजा ने कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत है और मोदी की साख लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने कहा- केंद्र में कांग्रेस 400 से 40 सीट पर आ गई, जबकि भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) 2 से 300 से ज्यादा सीटों पर बनी हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में अकेली भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्हें कहा कि सीएम को कांग्रेस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणा के नूंह की घटना भाजपा सरकार का फेलियोर 
हरियाणा के नूंह की घटना को ज्ञानदेव आहूजा ने अपनी ही सरकार का फेलियर बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के फेलियर के कारण ही इतनी बड़ी घटना हुई। रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि सरकार ने जयपुर में छात्रों पर डंडे बरसाए हैं। इसमें 17 लोग घायल हो गए। अब मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। सरकार को डर है कि छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत होगी और एनएसयूआई हार जाएगी। इससे प्रदेश सरकार की बदनामी होगी। बीते चुनाव में भी जोधपुर से एनएसयूआई हार गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने क्षेत्र में फेल नेताओं को कांग्रेस बनती है प्रदेश प्रभारी 
भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में उन नेताओं को प्रभारी बनाया जाता है, जो अपने क्षेत्र में पूरी तरह से फेल रहे हैं। फिर चाहे अजय माकन हों या हाल ही के प्रभारी रंधावा हों। इनका पंजाब में कोई वजूद नहीं है और राजस्थान में इनको प्रभारी बनाया गया है। अजय माकन दिल्ली में हार गए थे, जिसके बाद उन्हें राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई थी। अशोक गहलोत ने उनकी बेइज्जती की, उनको प्रदेश से भेज दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की हालत खराब है, कांग्रेस प्रदेश को लूटने में लगी है। कांग्रेस विधायक ही मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अवैध खनन और जमीन पर कब्जे सहित कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिन्होंने सरकार को बदनाम किया। विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। अलवर में जमीनों पर कब्जा करने और अवैध खनन के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। जहां जमीनों के पट्टे निरस्त किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने विधायक और मंत्रियों पर ध्यान देना चाहिए। वह देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। भाजपा वह पार्टी है जिस पर देश की जनता ने विश्वास जताया है।  

लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटें जीतेगी 
आहूजा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले 400 सीटों पर जीतेगी। लोगों में देश के प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास की भावना है। कश्मीर से चाहे धारा 370 हटाने की बात हो या राम मंदिर का मुद्दा हो। प्रधानमंत्री ने जो कहा- वह करके दिखाया। देश आज विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। नई कोरिडोर बन रही हैं। वंदे भारत जैसी ट्रेन चल रही है। देश में नए आविष्कार हो रहे हैं। 


भतीजे जय आहूजा को टिकट की बीजेपी में पैरवी
ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि अलवर में मेवात क्षेत्र का हिस्सा है। लेकिन, यहां हालात कंट्रोल में रखे गए। मेवात में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। विवाद के कारण हालात खराब हैं। सरकारों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। अभी समय रहते भी नहीं समझे, तो आगे पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र में 36 उम्मीदवार चुनाव मैदान के लिए तैयारी कर रहे हैं, चुनाव तक उनकी संख्या बढ़कर 52 के पार हो जाएगी। लेकिन, पार्टी को ऐसे उम्मीदवार को टिकट देना चाहिए, जो मेवात पर कंट्रोल कर सके। क्योंकि मेवात के हालात खराब हैं। वहां जाति विशेष के लोग हमलावर रहते हैं। खुलेआम घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने अपने भतीजे जय आहूजा के टिकट की वकालत करते हुए कहा कि मेरा भतीजा मुझसे ज्यादा अच्छा काम कर रहा है। हांलाकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट दे वह उसका पूरा समर्थन करेंगे। कमल का फूल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरे पर राजस्थान में भाजपा चुनाव जीतेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed