फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leader Dadhich attacks minister Zahida for canceling tablet tender says  without commission no work

Rajasthan: टैबलेट टेंडर निरस्त करने पर BJP नेता दाधीच का मंत्री जाहिदा पर हमला, कहा-बिना कमीशन काम नहीं होता

Mon, 17 Jul 2023 11:30 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 17 Jul 2023 11:30 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि मंत्री जाहिदा को 50 प्रतिशत कमीशन नहीं मिलने के कारण टैबलेट और स्मार्ट क्लासेज की सुविधा छात्रों को नहीं मिल पाई। उनके खिलाफ टेंडर घोटाले को लेकर एसीडी में केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
BJP leader Dadhich attacks minister Zahida for canceling tablet tender says  without commission no work
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान द्वारा स्मार्ट क्लासेज के टेंडरों में कमीशन खोरी को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने उन पर हमला बोला है। दाधीच ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस कार्यालय के बाहर शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान के खिलाफ पैसे लेने का पोस्टर चर्चा में रहा था। प्रदेश में 110 करोड़ की लागत से 9 हजार 401 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज बनाने का काम सरकार ने बजट घोषणा (2021-22) में किया था। यह काम इसी सत्र 2021-22 में ही पूरा होना था। शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान को स्थायी आदेश के तहत शिक्षा मंत्री के सभी अधिकार  21 दिसंबर 2022 को दिए गए थे। इसलिए इस काम को पूरा करने की जिम्मदारी उनकी है।

विज्ञापन


मुकेश दाधीच ने कहा कि स्मार्ट क्लासेज बनाने का टेंडर तीन कंपनियों को दिया गया था। तीनों कंपनियों ने काम शुरू भी कर दिया, लेकिन कमीशन नहीं मिलने के चलते मंत्री जाहिदा ने इंटेस कंपनी के लोगों को वर्क ऑर्डर निरस्त करने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस संबंध में अधिकारियों ने जाहिदा खान को बताया कि वर्कऑर्डर होने के बाद पीडीआई रोका संभव नहीं है। इसके बाद भी मंत्री जाहिदा खान ने नाराज होकर 5 जून 2023 को नोटशीट पर पीडीआई रोकने के आदेश जारी कर दिए। भारत सरकार के सहयोग से स्मार्ट क्लासेज में पढ़ने का सपना देख रहे लाखों छात्रों का भविष्य कमीशन के खेल में चौपट हो गया।  
विज्ञापन


मुकेश दाधीच ने मंत्री जाहिदा खान से सवाल करते हुए कहा कि मंत्री के निजी सहायक आसिफ और ताहिर सभी उच्च स्तरीय सरकारी बैठकों में किस हैसियत से शामिल होते हैं। शिक्षा मंत्री और शासन सचिव की आपसी नोंकझोंक का मामला सुर्खियों में रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एक मंत्री के इतने दबाव में हैं कि पूर्व में मोहनलाल यादव और अब श्रुति भारद्वाज मंत्री के कोप भाजन की शिकार हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश दाधीच ने कहा कि रोबोटिक कंपनी  (इंडस) पीडीआई में फेल होने के बाद भी लगातार माल सप्लाई करती रही। सवाल यह उठता है कि दोबारा निरीक्षण के बाद  किस आधार पर उस कंपनी के माल को पास किया गया, जबकि उसमें लगा हुआ थ्रीडी प्रिन्टर चाईनीज माल है। जिस पर भारत सरकार का लैंडबॉर्डर आदेश लागू होता है, जिसके तहत भारत सरकार ने इस माल पर रोक लगा रखी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि पूर्व में 40 हजार छात्रों को मिलने वाले 40 करोड़ के टैबलेट भी इस सरकार की अकर्मण्यता से टेंडर होने के कारण छात्रों को नहीं मिले। मंत्री जाहिदा को 50 प्रतिशत कमीशन नहीं मिलने के कारण ही टैबलेट और स्मार्ट क्लासेज छात्रों को नहीं मिल पाए।


उन्होंने कहा कि मंत्री जाहिदा खान के खिलाफ टेंडर घोटाले को लेकर एसीडी में मामला दर्ज कराया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाघ्यक्ष मुकेश दाधीच ने एक प्रेसवार्ता में मंत्री पर ये सभी गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed