फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Janakrosh Mahasabha Satish Poonia attacked CM Ashok Gehlot and Robert Vadra in bikaner Rajasthan

Rajasthan: 'जादूगर गहलोत खा गए हाथी', जनाक्रोश महासभा में सतीश पूनिया बोले- रॉबर्ट वाड्रा को दी बेशकीमती जमीन

Fri, 13 Jan 2023 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 Jan 2023 07:51 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को बीकानेर और हनुमानगढ़  क्षेत्रों में भाजपा की जन आक्रोश सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-बीकानेर के किसानों की 125 बीघा बेशकीमती जमीन गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को गहलोत सरकार ने दे दी।

विज्ञापन
BJP Janakrosh Mahasabha Satish Poonia attacked CM Ashok Gehlot and Robert Vadra in bikaner Rajasthan
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बीकानेर और हनुमानगढ़ में जन आक्रोश सभाओं को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा-जन आक्रोश यात्रा में लोगों के मन में जो आक्रोश है, उसका कारण सबको पता है। सभी जनविरोधी काम हो रहे हैं। राज्य में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी हो रही है । आप लोग रॉबर्ट वाड्रा का नाम जानते हो। कांग्रेस और गांधी परिवार ने अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा को बीकानेर के किसानों की 125 बीघा बेशकीमती जमीन दे दीl

विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के शासन में इनके मंत्री और विधायकों की आपसी लड़ाई के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए। कर्जमाफी नहीं होने से किसान और पेपर लीक होने से युवा अवसाद में हैं।जो सुसाइड कर रहे हैं।
विज्ञापन


गहलोत जादूगर हैं, इसीलिए हाथी खा गए
पूनिया ने कहा-कांग्रेस को राजस्थान की जनता ने पूरा बहुमत नहीं दिया था, 99 सीटें आई। लेकिन लोग एक बात तो ठीक कहते हैं कि अशोक गहलोत जादूगर हैं, इसलिए हाथी (बसपा विधायक) खा गए। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को राजस्थान की जनता ने पूरा बहुमत नहीं दिया था। कांग्रेस की 99 सीटें आई थीं, बहुमत 101 का होता है। गहलोत 6 तो हाथी खा गए, 13 निर्दलीय को निगल गए, उनसे क्या डील हुई भगवान जाने, एक बात तो ठीक कहते हैं कि अशोक गहलोत जादूगर हैं इसलिए हाथी खा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार के शासन में इनके मंत्री और विधायकों की आपसी लड़ाई के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, कर्जमाफी नहीं होने से किसान और पेपर लीक होने से युवा अवसाद में हैं, जिससे सुसाइड भी कर रहे हैं। पूनिया बोले-एक जगह लिखा हुआ है कि ग्राहक सेवा केंद्र। अशोक गहलोत की सरकार ने नागरिक सेवा के लिए नंबर जारी किया है, वहां पर फोन मिलाओगे, तो 2-2 की आवाज आएगी,लेकिन सेवा करने के लिए कोई नहीं आएगा। एक जगह लिखा हुआ है कि सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करें, नौकरी मिलेगी इस कांग्रेस राज में इसकी तो कोई उम्मीद है नहीं , सिर्फ पेपर लीक जरूर होते हैं और युवाओं के सपने बार-बार तोड़े जा रहे हैं। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने नौजवानों और किसानों के सपने तोड़ने का काम किया है। इस सरकार के खिलाफ सभी वर्गों की बड़ी नाराजगी है, जिसका हिसाब 2023 में पूरा कर जनता कांग्रेस सरकार को हमेशा के विदा करेगी। तीन चौथाई बहुमत की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बनेगी।

कांग्रेस राज में सबसे पहले रीट घोटाला हुआ, 16 बार पेपर लीक हुए
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- कांग्रेस सरकार के राज में सबसे पहले रीट  घोटाला हुआ और इस सहित 16 बार पेपर लीक हुए। इससे पहले केंद्र में कांग्रेस के राज में बोफोर्स, कोयले का, स्पेक्ट्रम का, 2G के घोटाले हुए। राजस्थान और हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार की जनक कोई है तो कांग्रेस पार्टी हैl 55 सालों तक सरकार में रहने वाली यह कांग्रेस पार्टी कहती है कि किसानों की पार्टी है, जो नहर की मरम्मत नहीं करवा सकती। भला हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का, जिन्होंने 1100 करोड़ रुपए  नहर की मरम्मत के लिए राशि भेजी।


मोदी सरकार किसानों को समृद्ध बनाने का काम कर रही
पूनिया ने कहा- मोदी सरकार किसानों को समृद्ध बनाने का काम कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि के 1 लाख करोड़ रुपए से हिंदुस्तान के किसानों की दशा बदलने का काम किया गया है। जबकि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ जनाक्रोश है। इसलिए भाजपा की प्रदेश के 178 विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश महासभाएं हो चुकी हैं। पूनिया ने हनुमानगढ़ के पीलीबंगा और बीकानेर के लूणकरणसर में जन आक्रोश महासभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा- नेता का भी फर्ज होता है और नीयत का भी फर्ज होता है। पूरे हिंदुस्तान की राजनीति में किसान के नाम पर नारे लगाने का काम तो खूब हुआ, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने किसानों को ठगने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed