फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Jan Aakrosh Sabha in Jaipur  MP Diya Kumari attacked CM Ashok Gehlot

Jan Aakrosh Sabha: सांसद दिया बोलीं- प्रदेश में रोज हो रहे 16-17 दुष्कर्म, प्रदेश में सुरक्षित नहीं है महिलाएं

Sat, 07 Jan 2023 10:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

सांसद रामचरण बौहरा ने कहा कि जयपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया, यदि स्मार्ट सिटी देखनी है तो इंदौर को देखिए। कांग्रेस सरकार ने स्मार्ट सिटी के बजट को बर्बाद किया है।

विज्ञापन
BJP Jan Aakrosh Sabha in Jaipur  MP Diya Kumari attacked CM Ashok Gehlot
जयपुर की किशनपोल विधानसभा में जन आक्रोश महासभा का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर जिले की किशनपोल और हवामहल विधानसभा में शनिवार को जन आक्रोश महासभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में महिलाएं और बच्चियां स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।

विज्ञापन


यहां प्रतिदिन 16 से 17 केस दुष्कर्म के सामने आ रहे हैं।  प्रदेश की कांग्रेस सरकार में हमारी माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। इस जनाक्रोश सभा के माध्यम से हम सभी महिलाएं संकल्प लेते हैं कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आने देंगे।  
विज्ञापन


सांसद रामचरण बौहरा ने कहा कि जयपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया, यदि स्मार्ट सिटी देखनी है तो इंदौर को देखिए। कांग्रेस सरकार ने स्मार्ट सिटी के बजट को बर्बाद किया है।  पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के जंगलराज से पूर्ण तरह त्रस्त है। झूठे वादे करके जनता से वोट लिए, लेकिन अब 2023 में जनता चक्कर में आने वाली नहीं है। जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तुलना में राजस्थान में 5 गुना बेरोजगारी है। जब 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी तो निश्चित रूप से भ्रष्टाचार करने वालों को जेल की हवा खिलाएंगे। जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा राजस्थान में ऐसी जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचारी सरकार इतिहास में कभी देखने को नहीं मिली। राजस्थान में कांग्रेस के शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जिसका जनता का रोष इन जल आक्रोश यात्राओं और सभाओं के माध्यम से साफ नजर आ रहा है। जिसका परिणाम जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed