फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP government is necessary in Rajasthan to keep women safe Jaya Prada

Rajasthan: जयाप्रदा बोलीं- महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार जरूरी

Fri, 02 Sep 2022 04:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Sep 2022 04:42 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण है कि राजस्थान में महिलाओं के साथ अत्याचार बड़े हैं। प्रदेश में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए यहां की जनता को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लानी चाहिए। 

विज्ञापन
BJP government is necessary in Rajasthan to keep women safe Jaya Prada
भाजपा नेता जयाप्रदा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा नेता और फिल्म अभनेत्री जयाप्रदा शुक्रवार को जयपुर पहुंची। वे यहां बालिकाओं के लिए आयोजित किए जा रहा बेटी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आईं हैं। इस दौरान जयाप्रदा ने मीडिया से प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध पर बात की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण है कि राजस्थान में महिलाओं के साथ अत्याचार बड़े हैं। प्रदेश में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए यहां की जनता को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लानी चाहिए, जिससे महिलाएं राजस्थान में सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन


जयप्रदा ने कहा, महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के अवसर मिलने चहिए। महिलाओं के लिए क्रिकेट का आयोजन एक सकारात्मक पहल है। मिताली राज का उदाहरण देते हुए जयप्रदा ने कहा कि क्रिकेट में उनका बड़ा योगदान है। प्रदेश की बालिकाओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाइए।
विज्ञापन


हर रोज होते हैं 17 दुष्कर्म
राजस्थान महिलाओं और युवतियों से यौन अपराध के मामले में देश में पहले नंबर पर है। यहां हर रोज 17 महिलाएं और युवतियां दुष्कर्म का शिकार हो रहीं हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी ) के आंकड़ों के अनुसार दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और असम को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2021 में प्रदेश में 6,337 दुष्कर्म के मामले सामने आए। इससे पहले साल 2020 के 5,310 केस दर्ज किया गए थे। 2021 और 2020 में दुष्कर्म के मामलों में 1000 से ज्यादा का अंतर हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2020 और 2021 में राजस्थान में सबसे अधिक दुष्कर्म हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed