फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Chief Nitin Nabin to Launch Rajasthan Panchayat Poll Campaign Today

नितिन नवीन आज जयपुर से करेंगे पंचायत चुनाव अभियान का आगाज: दादिया से 90 प्रचार रथ होंगे रवाना

Thu, 24 Sep 2026 07:31 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 24 Sep 2026 07:31 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज जयपुर के दादिया से राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे सम्मेलन को संबोधित कर 90 प्रचार रथ रवाना करेंगे।

विज्ञापन
BJP Chief Nitin Nabin to Launch Rajasthan Panchayat Poll Campaign Today
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा ने पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों पर फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर के दादिया से पंचायत चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मेलन को वे संबोधित करेंगे और 90 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन

दादिया में होने वाले सम्मेलन में निकाय चुनाव में भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों और प्रत्याशियों के साथ जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने इस कार्यक्रम के जरिए निकाय चुनाव के बाद संगठन को पंचायत स्तर तक सक्रिय करने की तैयारी की है।

विज्ञापन

पंचायतों तक पहुंचेंगे प्रचार रथ

नितिन नवीन जिन 90 प्रचार रथों को रवाना करेंगे, वे प्रदेश की पंचायतों तक जाएंगे। इनके जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। भाजपा की ओर से इसे आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन नवीन का जयपुर दौरा गुरुवार देर रात से शुरू होगा। शुक्रवार सुबह वे अल्बर्ट हॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दादिया में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह भी पढें- एक को बचाने में फंसते चले गए चार लोग?: कूकस में 90 फीट गहरे कुएं का खौफनाक मंजर, जानिए कैसे बची जान

युवाओं से भी संवाद करेंगे नितिन नवीन

दादिया कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरला ऑडिटोरियम में युवाओं से संवाद करेंगे। यहां वे युवाओं के साथ बातचीत करेंगे और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर चर्चा करेंगे।
नितिन नवीन का पांच महीने के भीतर यह दूसरा राजस्थान दौरा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे 27 अप्रैल को टोंक और जयपुर आए थे। इस बार उनका दौरा नगर निकाय चुनाव के बाद और आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के बीच हो रहा है।

प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक की भी तैयारी

दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसमें हालिया निकाय चुनाव के परिणामों और आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।
भाजपा ने दादिया सम्मेलन और नितिन नवीन के अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी का फोकस अब निकाय चुनाव के बाद संगठन की सक्रियता को पंचायत स्तर तक ले जाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed